Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत की 'तेजस' पर लगा ग्रहण, दीवाली पटाखों की तरह फुस हुई फिल्म तो थिएटर्स से हुई छुट्टी

कंगना रनौत की 'तेजस' पर लगा ग्रहण, दीवाली पटाखों की तरह फुस हुई फिल्म तो थिएटर्स से हुई छुट्टी

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Oct 31, 2023 12:46 pm IST, Updated : Oct 31, 2023 12:56 pm IST

कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। 'तेजस' की टिकट न बिकने पर थिएटर में शोज कैंसिल किए जा रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है।

kangana ranaut, tejas  - India TV Hindi
Image Source : X कंगना रनौत

कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' को लेकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है। 'तेजस' के शोज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कंगना रनौत की फिल्म ने पहले दिन ही दर्शकों को थिएटर्स में खींचने में असफल साबित हुई, जिसके कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर न के बराबर कलेक्शन किया है। इसी वजह से फिल्म 'तेजस' के आधे से ज्यादा शो बंद कर दिए गए हैं। वीकेंड में भी फिल्म ने कोई खास कमाई नहीं कि और अब 'तेजस' के मेकर्स को भरी नुकसान झेलना पड़ेगा। इसलिए अब थिएटर्स के मालिकों को फिल्म के शोज कैंसिल करने पड़ रहे हैं। इस फिल्म का कंगना ने जमकर प्रमोशन भी किया था, लेकिन फिर भी फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई। ओपनिंग डे पर कंगना की 'तेजस' ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही धीमी शुरुआत की है और इसकी वजह है कि लोगों को फिल्म की कहानी बिल्कुल पसंद नहीं आई है।

तेजस के शो हुए कैंसल 

बॉलीवुड हंगामा ने कुछ राज्यों के सिनेमाघरों को लेकर जानकारी शेयर की है, जिससे ये पता चला की रविवार के दिन भी थिएटर्स में गिने-चुने लोग कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' देखने पहुंचे। थिएटर में इस कारण उन्हें सोमवार को 'तेजस' के 50 प्रतिशत शोज कैंसिल करने पड़े। कंगना की फिल्म लोगों को बहुत ही बोरिंग लग रही हैं। लोगों को फिल्म की कहानी में काफी कमी लग रही है, जिसकी वजह से वह यह फिल्म देखने नहीं जा रहे हैं। 

थिएटर मालिक ने कहा
कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' को बिहार के रूपबनी सिनमा के मालिक विषेक चौहान ने फ्लॉप बताया है। विषेक ने कहा की '2023 में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी फिल्म के शो कैंसिल करना पड़ रहे हैं। फिल्म की टिकट नहीं बिक रहे, जिसकी वजह से ऐसा करना पड़ा है। फिल्म देखने बस 10 से 20 लोग आ रहे हैं।'

तेजस के बारे में 
कंगना रनौत के साथ फिल्म 'तेजस' में अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशाख नायर लीड रोल प्ले करते नजर आए हैं। 'तेजस' से पहले कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' और 'चंद्रमुखी 2' भी रिलीज हो चुकी है, लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। 

ये भी पढ़ें-

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी से पहले, अल्लू अर्जुन पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ रोमांटिक अंदाज में आए नजर

Amitabh Bachchan ने शेयर की अपनी AI फोटो, फैंस करने लगे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

अनिल कपूर ने सतीश कौशिक को डेडिकेट किया अवार्ड, स्टेज पर इमोशनल हुए 'मिस्टर इंडिया'

 

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement