1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कांतारा चैप्‍टर 1' में इस नए एक्टर की हुई एंट्री, ऋषभ शेट्टी की फिल्‍म में बनेंगे 'कुलशेखर', फर्स्‍ट लुक हुआ रिवील

'कांतारा चैप्‍टर 1' में इस नए एक्टर की हुई एंट्री, ऋषभ शेट्टी की फिल्‍म में बनेंगे 'कुलशेखर', फर्स्‍ट लुक हुआ रिवील

 Published : Aug 19, 2025 06:05 pm IST,  Updated : Aug 19, 2025 06:05 pm IST

'कांतारा चैप्‍टर 1' से गुलशन देवैया का कुलशेखर लुक सामने आया है। वे शाही कपड़ों में नजर आ रहे हैं। ऋषभ शेट्टी इस सीक्वल का निर्देशन भी करेंगे। यह फिल्म 'कांतारा' के आगे कहानी को दिखाएगी जो 300 ई. के आसपास की है।

Kantara Chapter 1- India TV Hindi
कांतारा चैप्‍टर 1 Image Source : INSTAGRAM/@HOMBALEFILMS

मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कांतारा चैप्‍टर 1' के निर्माताओं ने बॉलीवुड अभिनेता गुलशन देवैया का पहला लुक जारी कर दिया है। इसमें एक्टर कुलशेखर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। एक ऐसा किरदार जो उस रहस्यमयी दुनिया में शामिल होगा जिसे फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी ने 2022 में 'कांतारा' के साथ पहली बार पेश किया था। ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है जो इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अब मंगलवार को एक फिर मेकर्स ने पोस्ट कर कंफर्म कर दिया है कि यह पैन इंडिया फिल्‍म साल 2025 में गांधी जयंती के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कांतारा में हुईं गुलशन देवैया की एंट्री

'कांतारा' मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, '#कांताराचैप्टर1 की दुनिया से @gulshandevaiah78 को 'कुलशेखर' के रूप में पेश कर रहे हैं। सिनेमाघरों में #कांताराचैप्टर1, 2 अक्टूबर को। तस्वीर में, एक्टर गुलशन देवैया सोने के गहनों और मुकुट से सजे हुए एक अनोखे रूप में दिखाई दे रहे हैं। वह कांतारा की दुनिया के किसी सिंहासन पर विराजमान एक राजा जैसे लग रहे हैं। सोशल मडिया पर सभी उनके लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।

ऋषभ शेट्टी की धमाकेदार वापसी

ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित 'कांतारा चैप्‍टर 1' अतीत में जाकर उस कहानी की जड़ों को तलाशती है, जिसका दर्शकों ने पहली किस्त में आनंद लिया था। निर्देशक-अभिनेता एक बार फिर उसी भूमिका में नजर आएंगे और कैमरे के पीछे से कहानी को आगे बढ़ाएंगे। यह फिल्म अपनी पौराणिक कथाओं के असली इतिहास में और भी गहराई तक जाएगी।

'कांतारा चैप्‍टर 1' की नई कास्ट

कहानी लगभग 300 ईस्वी पूर्व, कदंब राजवंश के समय की है और यह फिल्म तटीय कर्नाटक की लोककथाओं से समृद्ध परंपराओं को दर्शाती है। ऋषभ शेट्टी ने इस भूमिका के लिए घुड़सवारी, कलारीपयट्टू और तलवारबाज़ी भी सिखा है। फिल्म में जयराम, राकेश पुजारी और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। 'कांतारा चैप्‍टर 1' कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में उपलब्ध होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन