1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर की पार्टी में शामिल आलिया भट्ट समेत इन सेलेब्स की कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव

करण जौहर की पार्टी में शामिल आलिया भट्ट समेत इन सेलेब्स की कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव

 Published : Dec 15, 2021 02:19 pm IST,  Updated : Dec 15, 2021 02:19 pm IST

 करीना कपूर खान कोरोना पॉजिटिव हैं और होम आइसोलेटेड हैं। अमृता अरोड़ा, सीमा खान और महीप कपूर भी कोविड पॉजिटिव हैं और होम आइसोलेशन में हैं।

करण जौहर, आलिया भट्ट- India TV Hindi
करण जौहर, आलिया भट्ट Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • आलिया भट्ट के अलावा मलाइका आरोड़ा की रिपोर्ट भी निगेटिव है।
  • अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा और करिश्मा कपूर का टेस्ट किया जाना बाकी है।

करण जौहर के घर हुई पार्टी के बाद करीना कपूर खान, सीमा खान, अमृता अरोड़ा और महीप कपूर कोविड पॉजिटिव हो गईं। जिसके बाद बीएमसी ने कमर कस ली और उस पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का कोविड टेस्ट करवाया। करण की पार्टी में शामिल सेलेब्स की अब तक कि जानकारी की लिस्ट और उनके कोविड रिपोर्ट का स्टेटस हम आपको बताते हैं। करीना कपूर खान कोरोना पॉजिटिव हैं और होम आइसोलेटेड हैं। अमृता अरोड़ा, सीमा खान और महीप कपूर भी कोविड पॉजिटिव हैं और होम आइसोलेशन में हैं।

वहीं दूसरी तरफ, आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा , करण जौहर की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। महीप कपूर के पति संजय कपूर और शनाया कपूर का कोविड टेस्ट भी किया गया और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

 
वहीं अर्जुन कपूर बीएमसी की अब तक कि जानकारी में पार्टी में नहीं थे लेकिन कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में नाम आया तो उनकी भी आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी।

 बीएमसी के एच वेस्ट वार्ड की हेल्थ टीम कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के तहत फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और इस पार्टी में शामिल करिश्मा कपूर का करेंट लोकेशन सर्च कर रहे हैं। करिश्मा कपूर बान्द्रा वेस्ट के रोज क्वीन नाम की इमारत में रहती थीं लेकिन कुछ महीने पहले उन्होंने यहां से शिफ्ट कर लिया ऐसी खबर है-अब बीएमसी करिश्मा का नया एड्रेस सर्च कर रही है ताकि उनका आरटी-पीसीआर बीएमसी अपने लैब में करवा सकें। 

रिपोर्ट- जेपी सिंह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन