1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर की कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव

संजय कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर की कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव

 Published : Dec 15, 2021 12:30 pm IST,  Updated : Dec 15, 2021 12:30 pm IST

महीप कपूर उसी कार में करण जौहर के घर 8 दिसंबर की पार्टी में गई थीं जिसमें सीमा खान बैठी थीं।

संजय कपूर , शनाया कपूर- India TV Hindi
संजय कपूर , शनाया कपूर Image Source : INSTAGRAM- SHANAYA KAPOOR

Highlights

  • संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वो होम आइसोलेशन में हैं।
  • महीप कपूर उसी गाड़ी से करण जौहर की पार्टी में गई थीं जिसमें सीमा खान थीं, दोनों ही पॉजिटिव हैं।

संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उनकी बिल्डिंग को सील कर दिया गया था और वो अपनी बिल्डिंग की छठी मंजिल पर अलग कमरे में आइसोलेट हैं और अपना इलाज करवा रही हैं। महीप के कोविड पॉजिटिव होने के बाद बीएमसी ने उनके पति संजय कपूर और बेटी शनाया कपूर का भी कोविड टेस्ट करवाया। अब उस टेस्ट की रिपोर्ट सामने आ गई है जिसमें दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव है।

इन दोनों को बीएमसी कोविड प्रोटोकॉल के तहत अलग जगह रहने कहा गया है जबकि संजय कपूर की पत्नी माहीप कपूर जूहू की हिरालय अपार्टमेंट की 6वीं मंजिल के एक अलग कमरे में आइसोलेशन में है और कोविड का इलाज करवा रही हैं। 

सुष्मिता सेन: "मेरे पिता ने मुझसे कहा कि 'आर्या 2' देखने के बाद उन्हें मुझ पर गर्व है!"

महीप कपूर को हल्के लक्षण हैं। बता दें, माहीप कपूर उसी कार में करण जौहर के घर 8 दिसंबर की पार्टी में गई थीं जिसमें सीमा खान बैठी थीं। सीमा खान भी कोविड पॉजिटिव हैं। वहीं करण जौहर की पार्टी में शामिल करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा भी कोविड पॉजिटिव हैं।

करीना कपूर के प्रवक्ता का खुलासा - कैसे कोरोना संक्रमित हुईं अभिनेत्री? जानें

रिपोर्ट- जेपी सिंह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन