1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन से कृति सेनन तक, इन सितारों का इस शख्स ने संवारा करियर, सुपरस्टार्स भी इनके आगे झुकाते हैं सिर

कार्तिक आर्यन से कृति सेनन तक, इन सितारों का इस शख्स ने संवारा करियर, सुपरस्टार्स भी इनके आगे झुकाते हैं सिर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 18, 2025 06:15 am IST,  Updated : Feb 18, 2025 06:15 am IST

बॉलीवुड में कई फिल्म निर्माताओं का सिक्का चलता है। इनमें साजिद नाडियाडवाला का नाम भी शामिल है। साजिद नाडियाडवाला ने कई सफल फिल्में बनाने के साथ ही कई एक्टर्स के करियर को भी नई दिशा दी। आज जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके बारे में।

sajid nadiadwala- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन, साजिद नाडियाडवाला और कृति सेनन Image Source : INSTAGRAM

साजिद नाडियाडवाला एक भारतीय फिल्म निर्माता, कहानीकार, निर्देशक और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के मालिक हैं। वह फिल्म निर्माता ए के नाडियाडवाला के पोते हैं और उन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग में नाडियाडवाला की 70 साल की विरासत को आगे बढ़ाया है। 'हाउसफुल' (2010), 'बागी' (2016) जैसी फिल्मों के लेखन और निर्माण से लेकर 'किक' (2014) के निर्देशन तक, उन्होंने फिल्म मेकिंग के हर पहलू को करीब से जाना है। साजिद नाडियाडवाला के नाम कई ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। शाजिद ने मराठी फिल्म के लेखन में भी अपना हाथ आजमाया है। उन्होंने 'लय भारी' भी लिखी जिसका निर्माण रितेश देशमुख ने किया था। छिछोरे' के लिए हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी साजिद के नाम ही है। 

कई हिट फिल्में हैं इनके नाम

साजिद नाडियाडवाला ने कई अभिनेताओं वाली फिल्में बनाई हैं, जिनमें अक्षय कुमार, सलमान खान, सनी देओल, गोविंदा और संजय दत्त जैसे बड़े नाम शामिल रहे। यही वजह रही कि इन सितारों से उनकी गहरी दोस्ती भी है। 'जुड़वा 2', 'हाईवे', '2 स्टेट्स', 'बागी', '​​हीरोपंती', 'मुझसे शादी करोगी', 'जीत', 'बागी 2', 'हाउसफुल फ्रेंचाइजी', उनकी कई शानदार फिल्मों में शामिल हैं। इस साल वो 3 नई बड़ी फिल्में लेकर आ रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5', सलमान खान की 'सिकंदर' और टाइगर श्रॉफ की 'बाघी 4' शामिल हैं। साजिद नाडियाडवाला ने अपने इस लंबे करियर में कई सितारों का करियर बनाया है। उन्होंने टाइगर श्रॉफ से लेकर कृति सेनन के करियर को दिशा दी। 

इन सितारों का संवारा करियर

टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म 'हीरोपंती' ने ही बनाई थी। उनकी ये फिल्म हिट हुई थी। कृति सेनन के करियर को भी इसी फिल्म से दिशा मिली। फिल्म में दोनों ही सितारे फ्रेश फेस के तौर पर लॉन्च किए गए थे। इस फिल्म की रिलीज के बाद दोनों की खूब तारीफें हुईं। इसके बाद भी दोनों साजिद नाडियाडवाला के साथ जुड़े रहे। कृति सेनन ने जहां 'बच्चन पांडे' में साजिद के लिए काम किया तो वहीं 'बाघी' फ्रेंचाइजी की तीन किश्तों के साथ ही 'हीरोपंती 2' में भी काम किया। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को भी साजिद नाडियाडवाला ने ही 'तड़प' से लॉन्च किया। इसके अलावा उन्होंने 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक आर्यन को कास्ट किया और इसी के साथ ही उनकी फिल्मोग्राफी में नया अध्याय जुड़ा। हमेशा कॉमेडी फिल्मों में नजर आने वाले एक्टर ने पहली बार रियल लाइफ पर आधारित फिल्म की। जैकलीन फर्नाजिस ने भी अपने करियर की सबसे सफल फिल्में साजिद के साथ ही कीं। इसमें 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की फिल्मों के साथ 'किक' शामिल है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन