1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ashiqui 3: कार्तिक आर्यन के साथ इस हसीना को देखना चाहते हैं फैंस! फिल्म की चर्चा करते नजर आए एक्टर

Ashiqui 3: कार्तिक आर्यन के साथ इस हसीना को देखना चाहते हैं फैंस! फिल्म की चर्चा करते नजर आए एक्टर

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Dec 04, 2022 11:00 pm IST,  Updated : Dec 04, 2022 11:13 pm IST

Ashiqui 3: एक्टर की फैन फॉलोइंग दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। वहीं अब एक्टर जल्द ही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी 3' में नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को डायरेक्टर अनुराग बसु और प्रोड्यूसर भूषण कुमार से मुलाकात करते स्पॉट किया गया।

Aashiqui 3- India TV Hindi
Aashiqui 3 Image Source : AASHIQUI 3

Ashiqui 3: आज एक्टर कार्तिक आर्यन डायरेक्टर अनुराग बसु और प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ स्पॉट किए गए है। एक्टर जल्द ही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी 3' में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर चर्चा कर रहे थे। कार्तिक को 'आशिकी 3' में देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' को Anurag Basu डायरेक्ट करेंगे और Bhushan Kumar की प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज प्रोड्यूस करेगी।

हालांकि, फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है और फिल्म से जुड़े कोई अपडेट भी सामन नहीं आए हैं। इसी बीच कार्तिक आर्यन, अनुराग बसु और भूषण कुमार को टी-सीरीज के ऑफिस में देखा गया है। इसके बाद से अंदाजे लगाए जा रहे हैं कि तीनों के बीच फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर चर्चा हुई होगी। Kartik Aaryan अनुराग बसु और भूषण कुमार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में कार्तिक आर्यन, अनुराग बसु और भूषण कुमार तीनों टी-सीरीज ऑफिस के बाहर हंसते हुए दिख रहे हैं। 

इस तस्वीर पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फिल्म 'आशिकी 3' में श्रद्धा कपूर को ही लेना। इस तरह से तमाम लोगों ने अपने दिल की बात कही है। साल 2013 में 'आशिकी 2' रिलीज हुई थी। इस फिल्म आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर थे। इन दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी। इसके साथ ही इन फिल्मों के गानों को लोगों ने काफी प्यार दिया। 

कार्तिक आर्यन ने सितंबर में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर 'आशिकी 3' साइन करने की जानकारी दी थी। इस छोटी सी क्लिप में 'आशिकी 3' टाइटल लिखा हुआ है। क्लिप के बैकग्राउंड में अरिजीत सिंह की आवाज में आशिकी का पॉपुलर गाना 'अब तेरे बिन जी लेंगे हम' बज रहा है। इस क्लिप के साथ कार्तिक आर्यन ने लिखा है, 'अब तेरे बिन जी लेगें हम, जहर जिंदगी का पी लेंगे हम... 'आशिकी 3'। ये बहुत दिल दहला देने वाली होगी। बसु दा के साथ मेरी पहली फिल्म।' 

ये भी पढ़ें-

'स्पाइडर-मैन' फेम एक्टर ने गुपचुप तरीके से की सगाई? एक्ट्रेस की मां ने पोस्ट के जारिए दिए संकेत

Nitin Manmohan: फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन को पड़ा दिल का दौरा

राकेश पॉल की बिल्डिंग में लगी भयानक आग, दिल दहला देगा ये VIDEO

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन