1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर महिलाओं को सोनू सूद का तोहफा, करेंगे ये बड़ा काम

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर महिलाओं को सोनू सूद का तोहफा, करेंगे ये बड़ा काम

 Reported By: IANS Edited By: Sushma Kumari
 Published : Oct 13, 2022 07:50 pm IST,  Updated : Oct 13, 2022 07:50 pm IST

Karwa Chauth 2022: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने करवा चौथ के मौके पर महिलाओं के लिए कुछ खास करने का फैसला किया है और उनके लिए यूपी, पंजाब, बिहार और अन्य राज्य में केंद्र खोलने की बात की है।

Sonu Sood- India TV Hindi
Sonu Sood Image Source : INSTAGRAM/ SONU_SOOD

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने कोरोना के दस्तक देने के बाद उन्होंने देश में कई लोगों की मदद की। लोगों को उनके घर तक पहुंचाने से लेकर उनके इलाज में मदद करने तक। यहां तक की एक्टर ने लगातार निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों के साथ खड़े हुए हैं और उनकी मदद कर रहे हैं। इस बीच करवा चौथ के अवसर पर जहां उत्तर भारत में कई महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने उनके लिए कुछ खास करने का फैसला किया है और उनके लिए यूपी, पंजाब, बिहार और अन्य राज्य में केंद्र खोलने की बात की है।

'आशिक बनाया आपने', 'जोधा अकबर', 'शूटआउट एट वडाला', 'आर.. राजकुमार' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता को अक्सर जरूरतमंदों की मदद करते देखा जाता है।अब भारत में महिलाओं के इस बेहद खास त्योहार पर वह उनके लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा, "मैं इन केंद्रों को खोलना चाहता था। विचार इन महिलाओं को खुद को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करना है। किसी देश की प्रगति के लिए और महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता के लिए सक्षम होना बहुत महत्वपूर्ण है।'

'वह महिलाओं को काम के बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए कौशल सीखने में मदद करना चाहते हैं और विशेष रूप से उन लोगों के लिए, जिन्हें अपने परिवार के लिए और अपने बच्चों की शिक्षा के लिए भी कमाना है।'  सोनू ने कहा, "अक्सर, हम ऐसे परिवारों को देखते हैं जहां महिलाएं अकेले कमाने वाली होती हैं, मैं उन्हें बेहतर नौकरी पाने और उनकी स्थिति में सुधार करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना चाहता हूं।"

ये भी पढ़ें - 

Salman Khan: आखिर किस खुशी में यह हॉट एक्ट्रेस सलमान खान को खिला रही हैं चॉकलेट केक?

Diwali 2022: दिवाली के मौके पर नेटफ्लिक्स पर ये फिल्में और वेब सीरीज होने वाली हैं रिलीज

Duranga Season 2: नई कहानी और थ्रिलर के साथ धमाका करने आ रही है 'दुरंगा' सीजन 2

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन