1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी के लिए विदेश से आए हैं झूमर, मेहमानों को दिए गए हैं सीक्रेट कोड

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी के लिए विदेश से आए हैं झूमर, मेहमानों को दिए गए हैं सीक्रेट कोड

 Published : Dec 06, 2021 11:34 pm IST,  Updated : Dec 06, 2021 11:34 pm IST

 पूरी शादी की शूटिंग के लिए इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स को बुलाया गया है। समारोह 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक होगा, जिसमें बाउंसर और पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख करेंगे।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल- India TV Hindi
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी कर रहे हैं।
  • कैटरीना और विक्की लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

जयपुर: सिक्स सेंसेस फोर्ट बड़वाड़ा में सितारों की शादी की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। यह सेलिब्रिटी जोड़ी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की बहुचर्चित शादी की मेजबानी करेगा। सूत्रों के मुताबिक इस शादी में काम करने वाली इवेंट कंपनी ने शादी को शाही लुक देने के लिए विदेश से क्रिस्टल बॉल और झूमर मंगवाए हैं। इन्हें जल्द ही होटल में लगाया जाएगा।

सिक्स सेंसेस होटल ने मेहमानों के आसानी से होटल तक पहुंचने के लिए लगातार अंतराल पर संकेतक वाहन भी सड़क पर खड़े किए हैं। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार जोड़े के लिए फेरे (अग्नि के चारों ओर चक्कर लगाना) लेने के लिए रजवाड़ा शैली में एक ग्लास मंडप तैयार किया गया है और सजाया गया है।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
Image Source : INSTAGRAMकैटरीना कैफ-विक्की कौशल

इसके अलावा, मंडप पर कांच की नक्काशी ऐसी है कि यह एक ऑप्टिकल भ्रम पैदा करता है। यह शादी समारोह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा। हर मेहमान को सीक्रेट कोड दिए गए हैं, जिससे यह पता नहीं चल सकता कि कौन सा मेहमान किस कमरे में रह रहा है। आयोजन स्थल के अंदर मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पूरी शादी की शूटिंग के लिए इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स को बुलाया गया है। समारोह 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक होगा, जिसमें बाउंसर और पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख करेंगे।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
Image Source : YOGEN SHAHकैटरीना कैफ-विक्की कौशल

शादी में सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए जयपुर से 100 बाउंसर यहां पहुंचे हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के आउटफिट मुंबई में डिजाइन किए गए हैं, जो वे अलग-अलग शादी समारोहों के दौरान पहनेंगे।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा पहुंच चुके हैं, जहां दोनों का होटल प्रबंधन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विक्की और कैटरीना के साथ उनके परिवार वाले भी सोमवार को होटल पहुंचे। हालांकि, परिवार के कुछ करीबी सदस्य और अन्य मेहमान अलग से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
Image Source : YOGEN SHAHकैटरीना कैफ-विक्की कौशल

कैटरीना की बहन नताशा और अन्य दोस्त सोमवार दोपहर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे कार से वेडिंग वेन्यू के लिए निकले।

कैटरीना और विक्की की शादी 9 दिसंबर को होनी है।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन