1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Katrina Kaif Video: कैटरीना कैफ ने स्कूल के बच्चों के साथ लगाए जमकर ठुमके, वीडियो हो रहा वायरल

Katrina Kaif Video: कैटरीना कैफ ने स्कूल के बच्चों के साथ लगाए जमकर ठुमके, वीडियो हो रहा वायरल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 26, 2022 07:44 pm IST,  Updated : Sep 26, 2022 07:44 pm IST

Katrina Kaif Video : कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का स्कूल के बच्चों के साथ एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Katrina Kaif Video:- India TV Hindi
Katrina Kaif Video: Image Source : KATRINAKAIFK09 INSTAGRAM

Katrina Kaif Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी अदाओं से सोशल मीडिया पर अक्सर बिजली गिराती रहती हैं। उनकी ज़िंदगी से जुड़ी छोटी सी छोटी चीज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। हाल ही में उनका उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, वह हाल ही में कुछ  स्कूल स्टूडेंट्स के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। कैटरीना कैफ का ये वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

कैटरीना का डांस वीडियो हो रहा वायरल

कैटरीना कैफ के फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कैटरीना कैफ तमिलनाडु के मदुरै के  माउंटेन व्यू स्कूल के बच्चों के साथ डांस करती दिख रही हैं। कैटरीना कैफ ‘मलम पिथा पिथा दे' पर बच्चों के साथ जमकर ठुमके लगा रही हैं।  उन्होंने फ्लोरल कुर्ते के साथ मैचिंग प्लाजो पहन रखा है। कैटरीना कैफ का ये वीडियो सामने आने बाद लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

 Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा से खतरनाक बदला लेगा तोषू, छोटी अनु को लेकर बनाया घिनौना प्लान

Khatron Ke Khiladi 12 Winner: तुषार कालिया ने जीती 'खतरों के खिलाड़ी-12' की ट्रॉफी, मिले 20 लाख रुपए

फैंस को भाया कैटरीना का सादगी भरा अंदाज़ 

कैटरीना नो मेकअप लुक और खुले बालों में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस पहनी दिख रही हैं, उनके बाल खुले हैं। उनके साथ यहां बहुत सारे छोटे-छोटे बच्चे भी मस्ती में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस अदा पर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। 

Akshay Kumar: बेटी नितारा की बर्थडे पार्टी में अक्षय कुमार ने मचाया धमाल, वायरल हो रहा वीडियो 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगी। ये फिल्म ईद, 2023 पर रिलीज होगी। इसके अलावा कैटरीना कैफ वह आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी

ये भी पढ़ें - 

Sreenath Bhasi Arrested: साउथ एक्टर श्रीनाथ भासी ने फीमेल जर्नलिस्ट के साथ किया गाली-गलौज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा से खतरनाक बदला लेगा तोषू, छोटी अनु को लेकर बनाया घिनौना प्लान

Ali Fazal Richa Chadha Wedding: भोली पंजाबन और गुड्डू भैया की शादी में हॉलीवुड सेलेब्स का लगेगा जमावड़ा, जानिए कौन-कौन होगा शामिल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन