1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KGF: Chapter 2 Box Office: यश स्टारर फिल्म का कायम है दबदबा, हिंदी के दर्शकों से बटोरे 400 करोड़

KGF: Chapter 2 Box Office: यश स्टारर फिल्म का कायम है दबदबा, हिंदी के दर्शकों से बटोरे 400 करोड़

 Edited By: Himanshu Tiwari
 Published : May 07, 2022 03:50 pm IST,  Updated : May 07, 2022 03:50 pm IST

KGF: Chapter 2 Box Office: हिंदी के दर्शकों को केजीएफ: चैप्टर 2 काफी पसंद आ रही हैं। इस फिल्म को दर्शक काफी सराह रहे हैं। 

KGF: Chapter 2- India TV Hindi
KGF: Chapter 2 Image Source : MOVIE POSTER

KGF: Chapter 2 Box Office: यश स्टारर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। फिल्म हिंदी के दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही है। हिंदी भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म ने 400 करोड़ की कमाई कर ली है। शुक्रवार को फिल्म ने 3.85 करोड़ की कमाई करते हुए अपने चौथे हफ्ते में ये कारनामा करते हुए 401.80 करोड़ रुपये कलेक्ट किए। हिंदी के दर्शकों के बीच फिल्म की काफी लोकप्रियता देखी गई है।

आने वाले दिनों में एक्सपर्ट इस फिल्म से काफी उम्मीदें रख रहे हैं। केजीएफ चैप्टर 2 की बंपर कमाई के सामने हिंदी रिलीज हुई अन्य फिल्मों - अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' की कमाई फीकी नजर आ रही हैं।

Janhit Mein Jaari Trailer: नुसरत भरूचा की फिल्म कॉमेडी के साथ दे रही है शानदार सोशल मैसेज

Janhit Mein Jaari में अपने रोल को लेकर ट्रोल हुई थीं नुसरत भरूचा, अब एक्ट्रेस ने दिया है मुंहतोड़ जवाब

29 अप्रैल को रिलीज हुई दोनों फिल्में दर्शकों के लिए निराशाजनक साबित रही हैं। हालांकि ईद के मौके पर कमाई में थोड़ी से उछाल के साथ, दोनों फिल्मों में फिर से बड़ी गिरावट देखी गई।

इस सप्ताह दोनों फिल्मों के लिए जादू दिखाने के लिए आखिरी मौका था क्योंकि इस हफ्ते डॉक्टर स्ट्रेंज रिलीज हो चुकी है जो केजीएफ: चैप्टर 2 के बाद लोगों की यह पसंदीदा फिल्म बन सकती है।

Khatron Ke Khiladi 12: प्रतीक सहजपाल से लेकर रुबीना दिलैक तक, ये कंटेस्टेंट्स करेंगे स्टंट्स से दो-दो हाथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन