1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KGF स्टार यश ने की मृतक फैंस के परिवार से मुलाकात, बर्थडे पर एक्टर का पोस्टर लगाते हुए गई थी जान

KGF स्टार यश ने की मृतक फैंस के परिवार से मुलाकात, बर्थडे पर एक्टर का पोस्टर लगाते हुए गई थी जान

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 09, 2024 10:01 am IST,  Updated : Jan 09, 2024 10:01 am IST

'केजीएफ' स्टार यश का बीते दिन जन्मदिन था और इसी मौके पर एक्टर तीन फैंस की जान चली गई। तीनों फैंस की मौत के बाद यश उनके परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दुखद हादसे के बाद हुई इस मुलाकात के वीडियो सामने आए हैं।

Yash, KGF star Yash- India TV Hindi
'केजीएफ' स्टार यश। Image Source : X

कन्नड़ सुपरस्टार यश का सोमवार को जन्मदिन था। इस मौके पर देश भर में उनके फैंस काफी एक्साइटेड थे और उनके लिए अपने अंदाज में कुछ न कुछ खास कर रहे थे। हर साल की तरह ही इस बार भी एक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिली। एक्टर 38वें जन्मदिन को ग्रैंड बनाने के लिए फैंस हर मुमकिन कोशिश करते नजर आए, लेकिन इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें यश के तीन फैंस की जान चली गई। बताया जा रहा है कि ये फैंस एक्टर के जन्मदिन की तैयारी में लगे थे। इस घटना का जैसे ही यश को पता लगा वो मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात का वीडियो सामने आया है। 

परिजनों से यश ने की मुलाकात

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि यश बस्ती में जाते दिख रहे हैं। वो हर मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से बात की। उन्होंने दुख जाहिर करते हुए हर मुमकिन मदद की बात कही। कुछ वीडियो में वो परिजनों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।  एक्टर को देखने के लिए इस दुखद मौके पर भी भीड़ लग गई। इस दौरान यश सुरक्षा देने के लिए पुलिस भी साथ नजर आई। इसके अलावा यश अस्पताल भी पहुंचे और उन्होंने घायलों से भी मुलाकात की।  

यहां देखें वीडियो

यश ने दिया फैंस को मैसेज

इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए यश ने कहा कि ये घटना बेहद दुखद है और इस तरह से फैनडम नहीं दिखाया जाता है। उन्होंने सभी फैंस के लिए मैसेज दिया और कहा कि आप लोग जहां भी हैं बस वहीं से मुझे दिल से जन्मदिन की बधाई दे दिया करें। इस तरह की दुखद घटनाएं मुझे अपने ही जन्मदिन से डराती हैं। इस तरह से फैन्स का प्यार नहीं दिखाया जाता। मैं आप सभी से गुजारिश करता हूं कि कृप्या कोई बैनर न लगाएं, कोई बाइक चेजिंग न करें और न ही खतरनाक सेल्फी लें। उन्होंने इस के साथ ही कहा कि फैंस के खुशहाल जीवन जीने पर ही उन्हें भी खुशी महसूस होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ आर्थिक मदद कर सकता हूं, लेकिन परिजनों के लिए उनके बेटे वापस नहीं कर सकता। हर साल की तरह मैंने इस साल कोई ग्रैंड सेलिब्रेशन नहीं किया क्योंकि कोविड केस बढ़ रहे हैं।  

ये था मामला

बता दें, बीते दिन फैंस यश का 25 फीट लंबा कटआउट पोस्टर लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें बिजली का झटका लगा और इन फैंस में से 3 की मौत हो गई।  इसके अलावा 3 और गंभीर रूप से घायल हैं। यश को आखिरी बार सुपरहिट फिल्म KGF 2 में देखा गया था। चैप्टर 2 की रिलीज के बाद से ही फैंस को तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के दोनों पार्ट पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर साबित हुए थे।  

ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ब्रेकअप अफवाहों पर लगा ताला, फराह खान ने वीडियो दिखाकर की बोलती बंद

 IMDb ने इस फिल्म को बताया साल 2023 की बेस्ट फिल्म, 9.2 रेटिंग के साथ दुनियाभर में छाए विक्रांत मैसी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन