1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kiara Advani Birthday: बर्थडे मनाने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा संग कियारा आडवाणी पहुंचीं दुबई, तस्वीरों ने खोल दी पोल

Kiara Advani Birthday: बर्थडे मनाने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा संग कियारा आडवाणी पहुंचीं दुबई, तस्वीरों ने खोल दी पोल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 31, 2022 02:07 pm IST,  Updated : Jul 31, 2022 02:11 pm IST

Kiara Advani Birthday: कियारा आडवाणी हाल ही में अपना जन्मदिन मनाने दुबई पहुंच गई हैं। लेकिन वो अकेले दुबई में नहीं हैं बल्कि एक्ट्रेस के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा भी गए हैं।

Kiara Advani Birthday- India TV Hindi
Kiara Advani Birthday Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • कियारा और सिद्धार्थ को दुबई में एक साथ स्पॉट किया गया
  • सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं
  • दोनों ने फैंस के साथ अलग-अलग दिए पोज़

Kiara Advani Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए वो दुबई गई हैं। ये साल कियारा के लिए काफी लकी रहा है, उन्होंने बैक टू बैक दो हिट फिल्में दी हैं। कियारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जितना खुलकर बात करती हैं उतना ही अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से बचती हैं। कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। दोनों में से कोई भी इस पर रिएक्ट नहीं करता है। हालांकि दोनों हमेशा पार्टी में साथ नजर आते हैं वेकेशन मनाने के लिए भी साथ में जाते हैं। कियारा के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए दोनों दुबई गए हैं। कियारा और सिद्धार्थ की दुबई से फैंस के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

दुबई की तस्वीरें आईं सामने 

सोशल मीडिया पर एक फैन ने कियारा और सिद्धार्थ के साथ तस्वीर शेयर की हैं। ये तस्वीर एक ही लोकेशन की है। दोनों स्टार्स अपने  फैंस के साथ पोज देते हुए नज़र आ रहे हैं। फोटो में कियारा ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ कैजुअल लुक डेनिम शर्ट और ब्लैक जींस में नजर आए। हालांकि दोनों ही किसी फोटो में साथ में नजर नहीं आ रहे हैं। मगर फैंस और जगह को देखकर कहा जा सकता है कि दोनों साथ में ही हैं।

Bollywood Wrap : बॉलीवुड के बाद साउथ की फिल्मों की कमाई पर भी पड़ा असर, जानिए आज की 5 बड़ी खबर

चुपके चुपके हो रहा रोमांस 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन दोनों अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं करते। पार्टीज से लेकर फिल्म स्क्रीनिंग तक से सिद्धार्थ और कियारा के वीडियो वायरल हुए। जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया।  

Kiara Advani
Image Source : INSTAGRAM Kiara Advani

फिल्म 'शेरशाह' ने बना दी जोड़ी 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की लव स्टोरी फिल्म ‘शेरशाह’से शुरू हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही ये दोस्त कपल बन गए। इस फिल्म में भी दोनों की केमेस्ट्री बेहद लाजवाब थी। दर्शकों ने इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया। हालांकि इस दरम्यान कई बार दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आयीं, लेकिन एक समय के बाद दोनों की नजदीकियों ने सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया और वो खबरें वो महज़ अफवाह साबित हुईं।

Kiara Advani
Image Source : INSTAGRAMKiara Advani

आने वाली फिल्में? 

आपको बता दें कियारा जल्द ही 'गोविंदा नाम मेरा' में नजर आने वाली हैं। वहीं सिद्धार्थ फिल्म 'मिशन मजनू', 'थैंक गॉड' और 'योद्धा' में  नजर आएंगे। वहीं इनके फैंस एक बार फिर से इन्हें एक साथ देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। 

Disha Patani और Tiger Shroff के फैंस के लिए राहत की खबर, नहीं हुआ है इस जोड़ी का ब्रेकअप

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन