Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेग्नेंसी का पता चलते ही कियारा आडवाणी ने छोड़ी ये बड़ी फिल्म! मेकर्स को नई हीरोइन की तलाश

प्रेग्नेंसी का पता चलते ही कियारा आडवाणी ने छोड़ी ये बड़ी फिल्म! मेकर्स को नई हीरोइन की तलाश

Written By: Priya Shukla Published : Mar 05, 2025 11:37 pm IST, Updated : Mar 06, 2025 06:22 am IST

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की है। कपल इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा। प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद अब कियारा को लेकर एक नई खबर सामने आई है, जिसके अनुसार उन्होंने एक बड़ी फिल्म से किनारा कर लिया है।

Kiara Advani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कियारा आडवाणी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने पिछले दिनों ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। कियारा और सिद्धार्थ ने मिलकर 28 फरवरी को फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी। अब कियारा को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। चर्चा है कि अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते एक बड़ी फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं, जिसका निर्देशन बॉलीवुड के ऑल राउंडर फरहान अख्तर कर रहे हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां किस फिल्म की बात हो रही है।

डॉन 3 में नजर नहीं आएंगी कियारा!

फैंस लंबे समय से फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही 'डॉन 3' के इंतजार में हैं, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। फरहान अख्तर की इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली थीं, लेकिन अब लगता है ऐसा नहीं होगा क्योंकि अभिनेत्री ने अब इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया है। कियारा ने अब काम छोड़कर अपनी प्रेग्नेंसी पर ध्यान देने का फैसला किया है। हालांकि, अभी तक अभिनेत्री या मेकर्स ने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

आपसी सहमति से अलग की राहें

चर्चा है कि कियारा मेकर्स के साथ बातचीत करने के बाद आपसी सहमति से फिल्म से अलग हो गई हैं। इससे साफ जाहिर है कि कियारा अपनी प्रेग्नेंसी और बच्चे के साथ किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहतीं। वह अपनी जिंदगी के इस महत्वपूर्ण फेज को बिना किसी टेंशन के एंजॉय करना चाहती हैं और इसीलिए उन्होंने ये बड़ा फैसला लिया है। अभिनेत्री फिलहाल यश स्टारर 'टॉक्सिक' और 'वॉर 2' की शूटिंग निपटाने में जुटी हैं।

28 फरवरी को किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 28 फरवरी को इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की। कपल ने बेबी के मोजे को पकड़े हुए एक प्यारी सी तस्वीर साझा की, जिसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा- 'हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार। जल्द ही आ रहा है।' ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है और कपल को फैंस का भर-भरकर प्यार मिल रहा है। फैंस लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं।

मिलने लगी बधाई

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद उनके फैंस ही नहीं बल्कि दोस्त और परिवार के लोग भी काफी खुश हैं। इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए शरवरी वाघ, हुमा कुरेशी, राशी खन्ना, अकांक्षा रंजन कपूर जैसे फिल्मी सितारों ने बधाई की सिलसिला शुरू कर दिया। बता दें, कियारा और सिद्धार्थ 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 2 साल बाद दोनों ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। कपल अपने पहले बेबी को वेलकम करेंगे। इसी के साथ ही दोनों की नई जिंदगी की शुरुआत होगी।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement