1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्मी स्टाइल में सेलिब्रेट किया नया साल, पहाड़ों के बीच एंजॉय करते दिखे

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्मी स्टाइल में सेलिब्रेट किया नया साल, पहाड़ों के बीच एंजॉय करते दिखे

 Published : Jan 02, 2024 08:04 am IST,  Updated : Jan 02, 2024 08:04 am IST

बी-टाउन के क्यूट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा वादियों के बीच वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। कियारा और सिद्धार्थ अपनी शादी के बाद पहला न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Kiara Advani, Sidharth Malhotra- India TV Hindi
कियारा-सिद्धार्थ ने फिल्मी स्टाइल में मनाया नया साल Image Source : INSTAGRAM

पिछले साल कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने प्यार के साथ शादी के बंधन में बंधे। इनमें से एक बॉलीवुड सेलेब्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। कियारा और सिद्धार्थ बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। लोगों को कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी ऑफ स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑन स्क्रीन भी बेहद पसंद है। वहीं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बाद अपना पहला न्यू ईयर साथ में सेलिब्रेट कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कियारा ने अपने पति सिद्धार्थ के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। विंटर वेकेशन में दोनों को खूब मस्ती करते देखा जा सकता है।

कियारा-सिद्धार्थ ने शादी के बाद मनाया पहला नया साल

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों दिलों को जीत लिया है। जब उन्होंने फिल्म 'शेरशाह' में एक साथ देखा गया तो वे एक साथ इतने परफेक्ट लगे कि सभी उन्हें रियरल लाइम में भी देखने की बाते करने लग गए थे। आखिरकार कपल ने पिछले साल शादी कर ली। कैटरीना कैफ-विक्की कौशल और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर  समेत कई बी-टाउन कपल्स ने न्यू ईयर अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया है। वहीं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो शेयर की है। 

यहां देखें पोस्ट-

कियारा-सिद्धार्थ का पहला मनाया न्यू ईयर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी के बाद पहला नया साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। कियारा ने अपने पति सिद्धार्थ के साथ एक बहुत ही प्यारी सेल्फी पोस्ट की है। तस्वीर में कपल फजी जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच उन्होंने नए साल 2024 में स्नोबोर्डिंग करता देखा गया। फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा,'काला चश्मा।'

कियारा आडवाणी का वर्कफ्रंट

बता दें कि कियारा आडवाणी आखिरी बार फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थीं। फिल्म में दोनों को खूब पसंद किया गया था। वहीं, दर्शको को फिल्म भी बेहद पसंद आई थी और हिट साबित हुई।  इसके बाद से ही कियारा लगातार अपने लुक से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। 

ये भी पढ़ें:

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने रेगिस्तान में कुछ इस अंदाज में मनाया न्यू ईयर, सर्द रात में रोमांटिक हुए कपल

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा के साथ कुछ इस तरह मनाया नया साल, शेयर की क्यूट तस्वीर

जॉन अब्राहम ने मुंबई में खरीदा 75 करोड़ रुपये का बंगला, जानिए कौन था इस मकान का मालिक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन