1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी में लजीज पकवानों से होगा मेहमानों का स्वागत, परोसी जाएंगी 10 देशों की 100 डिशेज

Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी में लजीज पकवानों से होगा मेहमानों का स्वागत, परोसी जाएंगी 10 देशों की 100 डिशेज

 Published : Feb 07, 2023 02:47 pm IST,  Updated : Feb 07, 2023 02:48 pm IST

Kiara Advani Wedding update: बॉलीवुड के दो मशहूर सितारे सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी में मेहमानों के लिए भव्य मेन्यू तैयार किया गया है।

Kiara Advani Wedding- India TV Hindi
Kiara Advani Wedding Image Source : INSTAGAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड के फैंस के लिए आज का दिन किसी जश्न से कम नहीं है, क्योंकि आज बी टाउन के दो स्टार्स एक दूसरे को जीवन भर के लिए हमसफर बनाने वाले हैं। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में बॉलीवुड स्टार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी हो रही है। लगातार शादी की तैयारियों के वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ऐसे में सबके मन में यह सवाल भी आ ही रहा होगा कि इस रॉयल वेडिंग में मेहमानों की थाली कैसी होगी? तो आपको बता दें कि स्टार कपल ने इस मामले में भी तगड़ी तैयारी की है। 

आपको बता दें कि जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फरवरी को बॉलीवुड स्टार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में मेहमानों को 10 देशों के 100 से ज्यादा डिशेज परोसे जाएंगे। मेनू में इटालियन, चाइनीज, अमेरिकन, साउथ इंडियन, मैक्सिकन, राजस्थानी, पंजाबी और गुजराती डिशेज शामिल हैं। मिठाइयों में जैसलमेर के घोटवन लड्डू शामिल होंगे।

पंजाबी लड़के सिद्धार्थ ने पंजाब और दिल्ली से आए अपने मेहमानों का खास ख्याल रखा है और उनके लिए मसालेदार खाने का इंतजाम किया है। शादी में 50 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे जिनमें 500 वेटर्स अपने ड्रेस कोड में होंगे। हर एक अतिथि की देखभाल की जिम्मेदारी प्रत्येक वेटर को दी गई है। हर स्टॉल पर दो से तीन डिशेज रखे जाएंगे। इसके अलावा, नाश्ते और दोपहर के खाने के मेनू में कई डिशेज हैं।

जैसलमेर में पत्नी मीरा राजपूत के साथ शाहिद कपूर, आनंद पीरामल, करण जौहर और ईशा अंबानी भी नजर आई। करण जौहर ने 2012 की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में सिद्धार्थ को लॉन्च किया, कियारा को 'लस्ट स्टोरीज' में निर्देशित किया और कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। शाहिद और कियारा ने 2019 की स्मैश हिट 'कबीर सिंह' में साथ काम किया है।

Netflix Top 10 In India: आयुष्मान और सिद्धार्थ रह गए पीछे, नंबर 1 बनकर उभरे संजय मिश्रा, यहां देखें टॉप 10 लिस्ट

कब शुरू हुई लव स्टोरी 

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा​ की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है, दोनों को फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर प्यार हुआ था। दोनों आए दिन एक साथ पार्टी में या शॉपिंग करते स्पॉट हुए हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मोहर नहीं लगाई थी, लेकिन इनके फैंस ने इसकी आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार को पकड़ लिया था।  

Rakhi Sawant ने कराई पति के खिलाफ शिकायत दर्ज, आदिल दुर्रानी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन