1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan twitter Review: जानिए लोगों को कैसी लगी सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’?

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan twitter Review: जानिए लोगों को कैसी लगी सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’?

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Apr 21, 2023 09:10 am IST,  Updated : Apr 21, 2023 09:31 am IST

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान आज यानि 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

twitter- India TV Hindi
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Image Source : TWITTER

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ आज रिलीज हो गई है। फैंस लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे थे। फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है और हो क्यों न 'भाईजान' चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस बीच जिन लोगों ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ के शो देख लिए हैं, अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपनी रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या कहता है फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्विटर रिव्यू।

एक ने लिखा KBKJ एक विजेता है, उम्मीदों पर खरा उतरने से ज्यादा, मस्ट वॉच मूवी, #KisiKaBhaiKisiJan 

Dream Girl 2: Eid के मौके पर सलमान खान ने किया पूजा को वीडियो कॉल, कहा अब तक कुंवारा हूं...

Parineeti Chopra-Raghav Chadha के घर अक्टूबर महीने में बजेगी शहनाई? हुआ बड़ा खुलासा, जानें डिटेल्स

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल जैसे कलाकारों शामिल है। साथ ही फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी हैं। फिल्म ईद के मौके पर आज यानि 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसके अलावा सलमान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए 150 करोड़ पार करने का लक्ष्य माना जा रहा है। अब देखना ये होगा कि फिल्म कितना कमाई करती है। 

'तू झूठी...' को टककर देंगे 'भाईजान' 

ट्रेड रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 'किसी का भाई किसी की जान', 'भोला' और 'तू झूठी मैं मक्कार' से बेहतर प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सलमान खान की अन्य ब्लॉकबस्टर की बराबरी नहीं कर पा रही है। कथित तौर पर, KBKJ ने 50,000 से ज्यादा टिकटों की बिक्री को पार किया था। सलमान खान चार साल बाद लीड रोल में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, सुपरस्टार ने कहा कि फिल्म एक्शन, रोमांस और पारिवारिक ड्रामा का एक कम्पलीट पैकेज है।

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन