1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शुरू हुआ 'बिग बास' का 17वां सीजन, अब तक सलमान खान के इस शो में हो चुके है कई विवाद

शुरू हुआ 'बिग बास' का 17वां सीजन, अब तक सलमान खान के इस शो में हो चुके है कई विवाद

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Oct 15, 2023 09:52 pm IST,  Updated : Oct 15, 2023 09:54 pm IST

खत्म हुआ इंतजार 'बिग बॉस' के 17वें सीजन का हुआ आगाज, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बार भी शो में काफी कुछ अलग देखने को मिलने वाला है। लेकिन इससे पहले आइए एक नजर डालते है, बिग बाॅस से जुड़े ऐसे 12 विवादों के बारे में जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं।

Bigg Boss 17- India TV Hindi
बिग बाॅस के घर में अब तक हुए ये शर्मिंदा कर देने वाले कारनामे Image Source : DESIGN

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 17वें सीजन का आगाज हो चुका है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हर साल की तरह इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इस बार इस शो में अंकिता लोखंडे, जिग्ना वोरा, मनस्वी ममगई और मुनव्वर फारुकी जैसे कई सितारे नजर आएंगे, जिसकी थीम 'दिल, दिमाग और दम' है। इस साल की तरह हर साल कई पॉपुलर चेहरे बिग बॉस के घर में आते हैं, जहां रहते हुए दर्शकों को उनका असली रूप देखने को मिलता है। शो में ड्रामा, मस्ती, रोमांस और तीखी नोंक-झोंक देखने को मिलती है। लेकिन इन सब के बीच कई बार कुछ ऐसा भी देखने को मिला है जिसके बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। आइए जानते हैं बिग बॉस के घर से जुड़े अब तक के 12 बड़े और हैरान कर देने वाले विवादों के बारे में। 

राहुल महाजन दीवार फांदकर बाहर भागे

बिग बॉस 14 के एक्स कंटेस्टेंट राहुल महाजन उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने घर के नियम तोड़े। राहुल ने बिग बॉस के घर से दीवार फांदकर भागने की कोशिश की थी। साथ ही इस हरकत के लिए बिग बॉस से माफी मांगने के लिए भी राजी नहीं हुए थे, जिसके चलते उन्हें घर से बेघर होना पड़ा था। 

सिद्धार्थ पर रश्मि ने फेंकी गर्म चाय

'बिग बॉस 13' में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच खूब गाली-गलौच देखने को मिली। हद तो तब हो गई जब रश्मि ने सिद्धार्थ पर गर्म चाय फेंक दी।

मधुरिमा ने विशाल को पैन दे मारा 

बिग बॉस 13' में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला था। लेकिन मधुरिमा तुली ने एक ऐसी हरकत की थी जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विशाल आदित्य सिंह की पैन से पिटाई की थी। 

जुबेर खान ने घर से निकलने के लिए जान देने कोशिश की

'बिग बॉस 11' में अगर सबसे ज्यादा हंगामा किसी ने किया तो वो थे जुबेर खान। उन्होंने पहले आत्महत्या करने की कोशिश की। फिर शो से बाहर निकलने के बाद सलमान खान पर कई झूठे आरोप भी लगाए थे। 

बाबा ओम ने बानी जे पर यूरिन फेंका

'बिग बॉस' सीजन 10 में स्वामी ओम अपनी बचकानी हरकतों के चलते सुर्खियों में बने रहे थे। हद तो तब हो गई जब बाबा ने अपना यूरिन बानी जे और रोहन पर फेंक दिया। उनकी इस हरकत के बाद उन्हें घर से बेघर कर दिया गया था। 

बानी जे ने लोपामुद्रा का गला दबाने की कोशिश 

बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स को टास्क दिया जाता है। लेकिन कई बार एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में वो अपनी हदें  पार कर जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था 'बिग बॉस' सीजन 10 में जब बीबी कॉल सेंटर टास्क के बाद बानी जे और लोपामुद्रा राउत के बीच लड़ाई ने भयानक रूप ले लिया था। बानी ने लगभग लोपामुद्रा का गला ही दबा दिया था। इसपर खूब बवाल मचा था।

सोनाली राउत ने अली कुली मिर्जा को मार दिया था थप्पड़

'बिग बॉस 8' में अली कुली मिर्जा ने कई विवाद खड़े किए थे, जिनमें से एक विवाद यह भी था जिसके चलते उन्हें थप्पड़ भी खाना पड़ा था। सोनाली राउत ने अली कुली को नेशनल टेलीविजन पर सभी के सामने जोरदार थप्पड़ जड़ा था, क्योंकि उन्होंने अली पर आरोप लगाया था कि कंबल के अंदर गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, अली ऐसे पहले सदस्य थे जो घर के छतों को लांघकर बाहर निकल गए थे।

बिग बॉस के घर से अरमान कोहली की गिरफ्तारी 

'बिग बॉस 7' के कंटेस्टेंट अरमान कोहली को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी शो से कंटेस्टेंट्स को हिरासत में लेने की नौबत आई हो। दरअसल, अरमान ने सोफिया हयात के साथ बदसलूकी की थी। सोफिया का आरोप था कि अरमान ने बिग बॉस के घर में उन्‍हें पीटा था, जिसकी वीडियो फुटेज पुलिस को मिल गई थी। इसके बाद लोनावाला पुलिस ने अरमान को गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में अरमान को जमानत मिल गई थी और वह बिग बॉस के घर में वापस लौट आए थे।

केआरके ने रोहित वर्मा पर बोतल फेंकी थी जो शमिता शेट्टी को लग गई थी

'बिग बॉस' के तीसरे सीजन में कमाल आर खान ने खूब बवाल मचाया था। उन्होंने को-कंटेस्टेंट रोहित वर्मा पर बोतल फेंक कर मारी पर वह शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को जाकर लगी,जिसको लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था। 

राजा चौधरी ने सरेआम संभावना सेठ को किस किया था

'बिग बॉस 2'  में राजा चौधरी ने संभावना सेठ को सबके सामने किस कर दिया था, जिसके बाद शो विवादों में शुरू हो गया था। 

 

Bigg Boss 17 का खत्म हुआ इंतजार, मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो की सलमान खान ने स्वैग से की शुरुआत

YRKKH की अक्षरा ने रियल लाइफ में की अभिमन्यु और मंजरी के संग मस्ती, बर्थडे पार्टी में जमा खूब रंग

हत्या के आरोप में जिग्‍ना वोरा ने जेल में बिताए साल, क्या 'बिग बॉस 17' में आकर संवरेगी इनकी लाइफ?

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।