1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता संग इज़हारे इश्क के बाद ललित मोदी ने बदली अपनी इंस्टाग्राम डीपी, प्यार में डूबा हुआ नज़र आया कपल

सुष्मिता संग इज़हारे इश्क के बाद ललित मोदी ने बदली अपनी इंस्टाग्राम डीपी, प्यार में डूबा हुआ नज़र आया कपल

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jul 14, 2022 09:17 pm IST,  Updated : Jul 14, 2022 09:39 pm IST

​ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर बदला अपना डीपी। सुष्मिता संग लगाई तस्वीर। बाद दिया इंस्टाग्राम का कैप्शन भी।

इज़हारे इश्क के बाद ललित मोदी ने बदली इंस्टाग्राम डीपी- India TV Hindi
इज़हारे इश्क के बाद ललित मोदी ने बदली इंस्टाग्राम डीपी Image Source : TWITTER

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। बिजनेसमैन और क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर ललित मोदी के सोशल मीडिया से यह कन्फर्म हो गया है कि सुष्मिता इस समय उन्हें डेट कर रही हैं। ललित मोदी ने सोशल मीडिया के ज़रिये सुष्मिता संग अपने रिश्ते को जग ज़ाहिर कर दिया है। 

ट्विटर पर किया इश्क का इज़हार 

ललित मोदी ने अपने ट्विटर से सुष्मिता संग अपने इश्क का इज़हार किया।ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर कर हिंट दिया था कि दोनों ने शादी रचा ली है। ट्विटर पर तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वह ग्लोबल टूर करने के बाद लंदन वापस आ गए हैं। परिवार के साथ वह मालदीव और सर्दीनिया गए थे। सुष्मिता सेन को उन्होंने अपनी बेटर हाफ बताया। नई जिंदगी और नई शुरुआत के लिए वह काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ललित मोदी की खुशी का ठिकाना नहीं है, यह फोटोज से साफ झलक रहा है। 

रूमर्स को किया क्लियर 
लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने कुछ और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा "क्लैरिटी के लिए बता दूं कि हम दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। अभी शादी नहीं की है। हां, लेकिन जल्द ही ऐसा कर सकते हैं।" इसके साथ ही ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

बदली इंस्टाग्राम की डीपी 
ललित मोदी इसी पर नहीं रुके, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की डीपी भी बदल ली। इस डीपी में उनके साथ सुष्मिता सेन हैं। दोनों इस तस्वीर में खुलकर हंस रहे हैं। ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम का बायो भी बदल दिया। उन्होंने वहां लिखा है, फाइनली मैं अपने पार्टनर इन क्राइम सुष्मिता सेन के साथ अपनी नई लाइफ की शुरुआत कर रहा हूँ। और उन्होंने इसके साथ ही लव की इमोजी बनाई है। 

इज़हारे इश्क के बाद ललित मोदी ने बदली इंस्टाग्राम डीपी
Image Source : INSTAGRAMइज़हारे इश्क के बाद ललित मोदी ने बदली इंस्टाग्राम डीपी

सुष्मिता ने किया है ललित की कई पोस्ट्स को लाइक 
वहीं, सुष्मिता ने मई 2022 से ललित के इंस्टग्राम पोस्ट्स को लाइक करना शुरू किया है। हम आपको बता दें इससे पहले सुष्मिता मॉडल रोहन को डेट कर रही थीं। लेकिन पिछले साल ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

ये भी पढ़ें - 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन