1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कितना बदल गई हैं आमिर खान की हीरोइन Manisha Koirala , कैंसर से जंग जीतने के बाद दिखा अलग अवतार

कितना बदल गई हैं आमिर खान की हीरोइन Manisha Koirala , कैंसर से जंग जीतने के बाद दिखा अलग अवतार

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 16, 2023 06:52 pm IST,  Updated : Jul 16, 2023 06:52 pm IST

बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों में मनीषा कोइराला का नाम भी टॉप लिस्ट में शुमार था। लोगों को एक्ट्रेस की अदाएं और अंदाज दोनों की काफी पसंद थे। अब एक्ट्रेस का लुक पूरी तरह बदल गया है। एक नजर में उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।

Manisha Koirala- India TV Hindi
मनीषा कोइराला Image Source : INSTAGRAM

90 के दशक में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेज की बड़ी लंबी लिस्ट थी। इस लिस्ट में मनीषा कोइराला का नाम भी शुमार था। एक्ट्रेस के लाखों चाहने वाले थे। एक्ट्रेस अब भले ही फिल्मी पर्दे से गायब हो गई हों, लेकिन उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। मनीषा की खूबसूरती के लोग दीवाने हैं और ऐसा ही एक बार फिर सालों बाद देखने को मिला है। एक्ट्रेस को हाल में ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस का लुक और स्टाइल पहले से काफी बदल गया है।  

मनीषा का दिखा अलग अंदाज

मनीषा कोइराला को आज सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मनीषा कोइराला को एक नजर में पहचान पाना मुश्किल था। ग्रे बालों में एक्ट्रेस का लुक बिल्कुल अलग लग रहा था। मनीषा कोइराला के बाल उम्र के साथ भले ही सफेद हो गए हैं और लेकिन स्माइल का मैजिक और खूबसूरती पहले की तरह ही बरकरार है। ऐसे में एक्ट्रेस को सालों बाद देखकर फैंस देखते ही रह गए हैं। 

मीनशा के फिर दीवाने हुए फैंस 
मनीषा कोइराला के इस नए कूल अवतार को देखने को बाद फैंस उन्हें नैचुरल ब्यूटी बता रहे हैं। फैंस का कहना है कि वो भले ही उम्र में 50 का आंकड़ा पार कर ली हों, लेकिन उनकी खूबसूरती पर कोई भी असर नहीं पड़ा है। लोगों का कहना है कि वो बिना किसी प्लास्टिक सर्जरी के बेहद हसीन हैं। उनके फैंस कह रहे हैं कि वो शारीरिक बीमारियों से लड़ते हुए भी बिल्कुल फ्रेश लग रही हैं। एक चाहने वाले ने लिखा, 'बॉलीवुड में एक मात्र खूबसूरत एक्ट्रेस, बाकी सब फिलर्स और बोटॉक्स वाली हैं।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'बहुत खूबसूरत हैं, लेकिन बाल सफेद हो गए हैं। उम्र का तगाजा है।' 

ऐसा था मनीषा का लुक
मनीषा नेवी ब्लू टॉप और बेज पैंट में एयरपोर्ट पर पहुंचीं, जिसके ऊपर उन्होंने नीले रंग की गुच्ची बॉम्बर जैकेट पहनी हुई थी। उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बना रखा था। उन्होंने नो-मेकअप लुक चुना। इसके साथ ही उन्होंने एक हैंडबैग, चश्मा, सफेद स्नीकर्स और कुछ सोने के ज्वैलरी के साथ अपना लुक पूरा किया। 

इन फिल्मों में किया काम
बता दें,  मनीषा कोइराला ने 1989 में नेपाली फिल्म 'फेरी भेटौला' से अभिनय की शुरुआत की और बाद में 1991 में 'सौदागर' से हिंदी फिल्म में डेब्यू किया। 1994-19995 के बीच '1942: ए लव स्टोरी' और 'बॉम्बे' की सफलता के बाद वह प्रसिद्धि की ओर बढ़ीं। उनकी कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में 'अग्नि साक्षी', 'इंडियन', 'गुप्त: द हिडन ट्रुथ', 'कच्चे धागे', 'मुधलवन', 'कंपनी' और 'एक छोटीसी लव स्टोरी' थीं। 'दिल से' में उन्होंने जहां शाहरुख खान के साथ पर्दे पर आग लगाई तो वहीं 'मन' में वो आमिर खान के साथ नजर आईं।

ये भी पढ़ें: क्या प्रयागराज से अभिषेक बच्चन लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? सपा प्रवक्ता ने उठाया सच से पर्दा

दीपिका कक्कड़ ने बताया बेटे का नाम, जानिए क्या है इस मुस्लिम नाम का मतलब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन