1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मन्नत' के रेनोवेशन का रास्ता हुआ साफ, शाहरुख खान के घर में जुड़ेगी अतिरिक्त मंजिल, सुपरस्टार को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

'मन्नत' के रेनोवेशन का रास्ता हुआ साफ, शाहरुख खान के घर में जुड़ेगी अतिरिक्त मंजिल, सुपरस्टार को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

 Reported By: Atul Bhatia Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 14, 2026 03:57 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 03:57 pm IST

सुपरस्टार शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने शाहरुख के मुंबई स्थित बंगले 'मन्नत' के रेनोवेशन की मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। यानी अब 'मन्नत' के रेनोवेशन का रास्ता साफ हो गया है।

shah rukh khan- India TV Hindi
शाहरुख खान। Image Source : INSTAGRAM/@IAMSRK

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सुपरस्टार को उनके मुंबई स्थित बंगले 'मन्नत' में अतिरिक्त मंजिल जोड़ने की अनुमति दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुपरस्टार को अपने घर में दो और मंजिले जोड़ने के लिए 'कोस्टल रेगुलेशन जोन' (CRZ) की मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून (एनजीटी) के फैसले में हस्तक्षेप से साफ इनकार कर दिया और कहा कि रेनोवेशन के काम को मंजूरी देने वाले अधिकारियों ने कानून के प्रावधानों का पूरी तरह से पालन किया है और इस मामले में हस्तक्षेप की कोई जरूरत नहीं है।

SRK के 'मन्नत' में रेनोवेशन के काम के खिलाफ याचिका

बता दें, शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' के रेनोवेशन के खिलाफ मुंबई के एक निवासी ने याचिका दायर की थी, जिसमें उसने बांद्रा में मौजूद एक्टर के सी-फेसिंग बंगले के रेनोवेशन के लिए दी गई मंजूरी पर सवाल उठाए गए थे। याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता के इरादे पर भी शक जताया। बेंच ने कहा कि पहली नजर में याचिका दायर करने का मकसद संदिग्ध लग रहा था। मामले में कोई ठोस आधार न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने रेनोवेशन पर कोई रोक नहीं लगाई है, यानी अब 'मन्नत' में रेनोवेशन का काम जारी रह सका।

परिवार के साथ 'मन्नत' से बाहर रह रहे हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान ने 2001 में यह बंगला खरीदा था और बाद में इसका नाम 'मन्नत' रखा, जिसका अर्थ है दिल से की गई कोई 'इच्छा' या 'प्रार्थना' है। दूसरी तरफ, 'मन्नत' में रेनोवेशन के काम के चलते शाहरुख खान, अपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ कुछ दिनों के लिए मुंबई के पाली हिल इलाके में एक लग्ज़री अपार्टमेंट बिल्डिंग में शिफ्ट हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, एक्टर ने फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी से इस बिल्डिंग की चार मंजिलें किराए पर ली हैं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।

शाहरुख खान का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले कुछ दिनों में 'किंग' के सेट से कई वीडियो, तस्वीरें सामने आ चुके हैं। ऐसे ही वायरल हुए एक वीडियो में शाहरुख, दीपिका के साथ शूटिंग करते नजर आए, जिसमें वह प्रेग्नेंट दीपिका का पूरा ख्याल रखते भी दिखे। बता दें, इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा किंग खान की लाडली सुहाना खान भी मुख्य भूमिका में हैं और अभय वर्मा और अभिषेक बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ेंः क्या 450 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बन रही शाहरुख खान की 'किंग'? सिद्धार्थ आनंद ने अफवाहों पर किया रिएक्ट

'NSD में समोसा सप्लाई करते थे शाहरुख खान', पंकज कपूर ने सुनाया SRK से जुड़ा किस्सा, बोले- वह 10 साल के थे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन