1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Adipurush: परशुराम जयंती के खास दिन 'आदिपुरुष' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी मूवी

Adipurush: परशुराम जयंती के खास दिन 'आदिपुरुष' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी मूवी

 Published : Apr 22, 2023 01:34 pm IST,  Updated : Apr 22, 2023 01:34 pm IST

आदिपुरुष का मोशन पोस्टर आज रिलीज किया गया है। इसे शेयर करते हुए लिखा गया है-‘जब न जा पाओ सारे धाम, तो बस ले लो प्रभु का नाम, जय श्रीराम’।

instagram- India TV Hindi
Adipurush Image Source : INSTAGRAM

परशुराम जयंती, ईद और अक्षय तृतीया के खास मौके पर 'आदिपुरुष' की टीम ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया है। बता दें ये मोशन पोस्टर पांच भाषा जैसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है ‘जब न जा पाओ सारे धाम, तो बस ले लो प्रभु का नाम, जय श्रीराम’।

Shah Rukh Khan की बेटी सुहाना खान के साथ नजर आए मिस्ट्री बॉय, जानिए कौन हैं वो शख्स

Blue Tick जाने के बाद बौखलाए फिल्मी सितारे, कोई बना ‘कबीर सिंह’ तो कोई कसा तंज

इस मोशन पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस मोशन पोस्टर में भगवान राम के अवतार में प्रभास नजर आ रहे हैं। वीडियो को अजय-अतुल ने कंपोज किया है  वही इस वीडियो के लेख मनोज मुंतशिर के है। बता दें इसके पहले हनुमान जयंती के दिन एक पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में हनुमान जयंती के रूप में एक्टर देवदत्त नागे नजर आए थे। इस पोस्टर को डायरेक्टर ओम राउत ने शेयर करते हुए फैंस को हनुमान जंयती की बधाई दी थी।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 1 Collection: सलमान की फिल्म का दर्शकों पर नहीं चला जादू, कमाए इतने करोड़

विवादों में थी फिल्म 

पिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई थी। बता दें भाजपा, हिंदू महासभा और  कुछ यूजर्स ने प्रभु श्री राम और रावण और हनुमान के अवतार पर गुस्सा जताया था। साथ ही इस लुक को आतंकी खिलजी से कम्पेयर कर दिया था। 

16 जून को रिलीज होगी फिल्म

आदिपुरुष 16 जून को रिलीज होगी। आदिपुरुष हिंदी,तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास के साथ-साथ  कृति सेनेन और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन