1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shah Rukh Khan की बेटी सुहाना खान के साथ नजर आए मिस्ट्री बॉय, जानिए कौन हैं वो शख्स

Shah Rukh Khan की बेटी सुहाना खान के साथ नजर आए मिस्ट्री बॉय, जानिए कौन हैं वो शख्स

 Published : Apr 22, 2023 12:47 pm IST,  Updated : Apr 22, 2023 12:47 pm IST

सुहाना के बॉडीगार्ड दीपक सिंह लुक में किसी एक्टर से कम नहीं लगते हैं। हाल में वह सुहाना खान के साथ नजर आए जिसके बाद एक बार फिर वह चर्चा में आ गए।

viralbhayani- India TV Hindi
Suhana Khan Image Source : VIRALBHAYANI

इन दिनों बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान काफी ज्यादा चर्चा में है। फैंस उनकी तस्वीरें काफी पसंद करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया में सुहाना खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक और शख्स नजर आ रहे हैं, जिसकी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कौन हैं वो मिस्ट्री बॉय। 

Blue Tick जाने के बाद बौखलाए फिल्मी सितारे, कोई बना ‘कबीर सिंह’ तो कोई कसा तंज

हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान मुंबई एयरपोर्ट में नजर आई थी। इस दौरान उनके साथ लंबी कद वाला लड़का भी नजर आ रहा है। वह लड़का कोई और नहीं उनका बॉडीगार्ड है। ये हैंडसम युवक सुहाना के नए बॉडीगार्ड दीपक सिंह है। जिसकी सभी तारीफ कर रहे हैं। दीपक सिंह सुहाना खान के गाड़ी से उतरने से लेकर उनके एयरपोर्ट के अंदर जाने तक साथ साथ चलते नजर आ रहा हैं। फैंस को दीपक का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। एक ने लिखा ये तो एकदम हीरो है। फैंस बॉडीगार्ड को काफी कूल बता रहे हैं। 

साउथ एक्ट्रेस Aishwarya हुई यौन शोषण का शिकार, लोगों ने भेजी अश्लील तस्वीरें और गंदे मैसेज

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 1 Collection: सलमान की फिल्म का दर्शकों पर नहीं चला जादू, कमाए इतने करोड़

रिपोर्ट्स के अनुसार दीपक रॉनित रॉय के पत्नी के भाई हैं। दीपक सिंह सुहाना से पहले एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते थे। सुहाना खान अभी तक किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। बता दें वह हाल ही में जानी-मानी कॉस्मेटिक की ब्रैंड अंबेसडर बनी है। सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'द आर्चीज' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी। शाहरुख खान चार साल बाद फिल्म 'पठान' में नजर आए थे, ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। बता दें शाहरुख खान जल्द ही फिल्म जवान, डंकी, हे राम रीमेक, राहुल ढोलकिया, ऑपरेशन खुखरी में भी नजर आएंगे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन