1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ एक्ट्रेस Aishwarya हुई यौन शोषण का शिकार, लोगों ने भेजी अश्लील तस्वीरें और गंदे मैसेज

साउथ एक्ट्रेस Aishwarya हुई यौन शोषण का शिकार, लोगों ने भेजी अश्लील तस्वीरें और गंदे मैसेज

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Apr 22, 2023 10:17 am IST,  Updated : Apr 22, 2023 10:17 am IST

अभिनेत्री ऐश्वर्या भास्करन हाल ही में यौन उत्पीड़न का शिकार हो गई हैं। बता दें फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने के बाद एक्ट्रेस ने साबुन का बिजनेस शुरू कर दिया था।

twitter- India TV Hindi
South actress Aishwarya Image Source : TWITTER

तमिल अभिनेत्री ऐश्वर्या भास्करन फिल्मों में सहायक भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या भास्करन ने खुलासा किया है कि वह यौन उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी के कहने पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 1 Collection: सलमान की फिल्म का दर्शकों पर नहीं चला जादू, कमाए इतने करोड़

उन्होंने इस वीडियो में बताया कि वह पिछले कुछ समय से यौन शोषण का सामना कर रही हैं। कुछ लोग उनको गंदे-गंदे कमेंट कर रहे हैं। साथ ही कुछ तो अपने प्राइवेट पार्ट की फोटो तक भेज रहे हैं। उन्होंने बोला अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो इसके खिलाफ लीगल एक्शन भी लेंगी। बता दें ऐश्वर्या भास्करन साबुन का व्यवसाय करती हैं, बिजनेस के ऑर्डर प्लेस के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नंबर शेयर किया था जिसके बाद उत्पीड़न शुरू हुआ।

Amitabh Bachchan ने एलन मस्क के लिए गाया गाना, कहा "तू चीज़ बड़ी है musk musk ... तू चीज़ बड़ी है, musk "

ऐश्वर्या भास्करन ने यह भी खुलासा किया कि इस समय अभिनय के अवसरों की कमी के कारण उन्होंने साबुन का व्यवसाय शुरू किया। अब यह बिजनेस उनकी आय का प्राथमिक स्रोत बन गया है। ऐश्वर्या द्वारा यौन उत्पीड़न का सामना करने की अपनी कहानी शेयर करने के बाद, कई नेटिज़न्स उनके समर्थन में आ गए। ऐश्वर्या भास्करन 'इजमान', 'आरू' और 'पंचतंथिरम' में काम कर चुकी हैं। उन्होंने एक अन्य एक्ट्रेस के साथ एक YouTube चैनल', साउंड सरोजा' भी लॉन्च किया था। इसके बाद उन्होंने अकेले अपना चैनल 'मल्टी मॉमी' शुरू किया।

Shah Rukh Khan को मुंबई आते ही एक महिला ने जड़ा था जोरदार थप्पड़, जानिए क्या था किस्सा

ऐश्वर्या ने कई मलयालम और तमिल टेलीविजन सोप ओपेरा के साथ तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया। वह लोकप्रिय गुजरे जमाने की अभिनेत्री लक्ष्मी की बेटी हैं। हालांकि, 1996 में अपने तलाक के बाद से, वह अकेली हैं और अपनी बेटी के साथ रह रही हैं। उनकी कुछ सबसे प्रसिद्ध फिल्में ओलियामपुकल, ममगारू, मीरा, तितलियाँ, नरसिम्हम और आदि हैं। अभिनेत्री ने प्रियदर्शन द्वारा लिखित और निर्देशित एक्शन-क्राइम ड्रामा गर्दिश में हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन