1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मृणाल ठाकुर का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, सूजी आंखों के साथ बयां किया दर्द

मृणाल ठाकुर का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, सूजी आंखों के साथ बयां किया दर्द

 Published : Mar 21, 2023 07:12 pm IST,  Updated : Mar 21, 2023 07:13 pm IST

मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अपने निजी जीवन की झलकियां शेयर करती रहती हैं। मृणाल की रोती हुई तस्वीर देखकर फैंस परेशान हो गए।

mrunal thakur- India TV Hindi
mrunal thakur Image Source : INSTAGRAM/MRUNALTHAKUR

सिनेमाजगत में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने आज अपनी एक तस्वीर से फैंस को परेशान कर दिया है। इंस्टाग्राम पर मृणाल ठाकुर ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी आखें सूजी हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि मृणाल बहुत रोई होंगी। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने अपनी इस तस्वीर के साथ ये भी बताया है कि आखिर वो क्यों परेशान थीं। 

मृणाल ठाकुर ने बयां किया दर्द

mrunal thakur
Image Source : INSTAGRAM/MRUNALTHAKURmrunal thakur

मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने तस्वीर के साथ लिखा, 'कल का दिन बहुत मुश्किल भरा था, लेकिन आज मैं और ज्यादा ताकतवर, समझदार और खुश हूं, हर किसी की कहानियों में कई पन्ने होते हैं, लेकिन हर कोई इसे जोर से नहीं पढ़ता है, लेकिन मैं अपनी कहानी के पन्नों को जोर से पढ़ना ठीक समझती हूं। क्योंकि शायद किसी को मेरे जरिए सीख मिल सके।' मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने इस पोस्ट में ये बात नहीं बताई कि वह इतना दुखी क्यों थीं। लेकिन उन्होंने दूसरों को सीख जरूर दी है। रोने वाली तस्वीर के कुछ ही समय बात मृणाल ने एक वीडियो शेयर किया है।

मृणाल ठाकुर का वीडियो

मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) अपने वीडियो में मुस्कुराते हुए बताती हैं, 'कल के दिन मैं काफी लो और लाचार फील कर रही थी। लेकिन आज मैं काफी खुश हूं।' मृणाल के इस वीडियो के सामने आने के बाद ही एक्ट्रेस के फैंस ने चैन की सांस ली है।  मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के वर्कफ्रंट की बात करें को आखिरी बार वह अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' में नजर आई थीं। हालांकि, ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब साबित हुई। आने वाले समय में मृणाल ठाकुर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'गुमराह' का नाम भी शामिल है। 

यह भी पढ़ें: Pathaan On OTT: शाहरुख खान ने भुवन बाम की लगाई क्लास, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'घोड़े पे सवार हैं' सई जोशी के बलमा! Video में आयशा सिंह ने दिखाई रिहर्सल की झलक

Exclusive: सारा अली खान को इन फिल्मों से मिला बड़ा सबक, महाकाल के दर्शन पर कही ये बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन