1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी पर चल रहे 60 करोड़ रुपयों के धोखाधड़ी मामले में नया अपडेट, EOW ने उठाया ये कदम

शिल्पा शेट्टी पर चल रहे 60 करोड़ रुपयों के धोखाधड़ी मामले में नया अपडेट, EOW ने उठाया ये कदम

 Reported By: Sachin Chaudhary Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 17, 2025 01:28 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 02:21 pm IST

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर चल रहे 60 करोड़ रुपयों के धोखाधड़ी मामले को IPC की धारा 420 से जोड़ दिया गया है। EOW मामले की जांच कर रही है।

Shilpa Shetty- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी Image Source : INSTAGRAM@SHILPA SHETTY

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के खिलाफ चल रहे 60 करोड़ी रुपयों के धोखाधड़ी मामले को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मामले की जांच कर रही EOW ने कथित ₹60 करोड़ फ्रॉड केस की जांच को बढ़ाया है और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 420 (धोखाधड़ी) जोड़ा है।  अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई चल रही जांच के दौरान सामने आए फैक्ट्स के आधार पर की गई। मामले में आरोपों की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। 

दीपक कोठारी की शिकायत के बाद शुरू हुई थी जांच

FIR बिजनेसमैन दीपक कोठारी की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। शिकायत करने वाले के वकीलों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जांच के दौरान सामने आए फैक्ट्स के आधार पर, EOW ने IPC की सख्त धारा जोड़ी है और संबंधित मजिस्ट्रेट को इस डेवलपमेंट के बारे में बताया है। EOW ने कोर्ट को यह भी बताया कि जांच के दौरान भरोसेमंद गवाहों के बयान और इलेक्ट्रॉनिक सबूत इकट्ठा किए गए हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक रिकॉर्ड में मौजूद चीजों से पता चलता है कि इस मामले में शिकायत करने वाले के साथ कथित तौर पर ₹60 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी हुई थी। दिए गए सबूतों के आधार पर, जांच एजेंसी ने धोखाधड़ी का चार्ज जोड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में मुख्य शिकायत करने वाला धोखाधड़ी की रकम को देखते हुए जल्द ही सेंट्रल जांच एजेंसी ED से संपर्क कर सकता है।

विदेश यात्रा पर लगी है रोक

बता दें इसी मामले को लेकर शिल्पा शेट्टी की विदेश यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। बीते दिनों शिल्पा ने इस मामले की जांच के दौरान लगी विदेश यात्रा पर रोक को लेकर एक याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने विदेश यात्रा की अनुमति मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने बाद में इस याचिका को खारिज कर दिया था और विदेश यात्रा पर रोक लगा दी थी। अब इस मामले की जांच चल रही है। 

ये भी पढ़ें- साल 2025 में औंधे मुंह गिरी 90 प्रतिशत बॉलीवुड फिल्में, चंद कहानियों ने ही बॉक्स ऑफिस पर छोड़े निशान

'बॉर्डर' में मैदान छोड़कर भागने वाला मथुरा दास याद है, गुड लुक्स में अक्षय खन्ना से नहीं कम, अब पूरी तरह बदला हुलिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन