1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Navaratri 2022: मां दुर्गा की भक्ति में फिर लीन हुई Abhilipsa Panda, इससे पहले 'हर-हर शंभू' हुआ था हिट

Navaratri 2022: मां दुर्गा की भक्ति में फिर लीन हुई Abhilipsa Panda, इससे पहले 'हर-हर शंभू' हुआ था हिट

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 26, 2022 03:11 pm IST,  Updated : Sep 26, 2022 03:11 pm IST

Navaratri 2022: अभिलिप्सा अपने फैंस के लिए एक नया गाना लेकर आ रही है। इसी मौके पर सिंगर अपने चाहने वालो को सरप्राइज देते हुए न्यू सॉन्ग की घोषणा की है। गाने का नाम है 'नव दुर्गे नमो नम:'

Abhilipsa Panda- India TV Hindi
Abhilipsa Panda Image Source : ABHILIPSA PANDA

Navaratri 2022: अभिलिप्सा पांडा को तो आप जानतें ही होंगे। अभिलिप्सा पांडा अपने गाने हर-हर शंभू' के कारण चर्चा में आईं थी। बता दें उनका ये गाना इस साल सावन में काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी भी बहुत हुई थी। बता दें इस गाने पर ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी तब हुई थी, जब एक मुस्लिम युवक, युवती ने इस गाने को गाया था। 

बता दें अभिलिप्सा ने इस बात का खुलासा किया था की इस गाने की वह ही असली सिंगर है। पाड़ा के इस गाने को खुब प्यार मिला। फिर से अभिलिप्सा अपने फैंस के लिए एक नया गाना लेकर आ रही है। इसी मौके पर सिंगर अपने चाहने वालो को सरप्राइज देते हुए न्यू सॉन्ग की घोषणा की है। गाने का नाम है 'नव दुर्गे नमो नम:' अभिलिप्सा पाड़ा ने इस गाने का पोस्टर खुद ही जारी किया। पोस्टर में साफ देखा जा सकता है जहां पोस्टर में मां दुर्गा के आगे अभिलिप्सा हाथ जोडे़ खड़ी हुई दिखाई दे रही है।

Nayanthara: नयनतारा संग विग्नेश शिवन ने शेयर की रोमांटिक फोटो, फैंस को दी ये बड़ी खुशखबरी

कौन हैं अभिलिप्सा 

सिंगर अभिलिप्सा उड़िसा की रहने वाली है। उनके पिता रिटायर्ड फौजी हैं। अभिलिप्सा को बचपन से ही गाना गाने की ललक थी। सिंगिंग करियर में अभिलिप्सा को हमेशा से उनके माता-पिता का साथ रहा। अभिलिप्सा पाड़ा के दादा वेस्टर्न उड़ीसा के जाने माने कथाकार रहे है। वह आसपास के इलाके में मधुर हारमोनियम बजाने के लिए मशहूर थे। अभिलिप्सा जब 4 साल की रही तभी अपने दादा जी से क्लासिकल म्यूजिक सीखना शुरु कर दिया था।

Sara Ali Khan ने सरेआम गार्ड के साथ की शर्मनाक हरकत, यूजर्स बोले- 'सस्ते नशे करके आई हो मैडम'

8 अलग अलग भाषाओं में गाना

'हर हर शंभु फेम अभिलिप्सा पांडा 8 अलग अलग भाषाओं में गाना गाती हैं। अभिलिप्सा पांडा ने बताया कि म्यूजिक उनकी जिंदगी में बहुत ही महत्वपूर्ण है और वह जब छोटी थी तो उनकी नानी उन्हें मंत्र सिखाया करती थी, धीरे-धीरे उन्होंने जब मंत्रो को एक सुर में गाया तो उनके परिवार को उनकी कला की पहचान हुई और वहीं से अभिलिप्सा पांडा की सिंगिंग जर्नी की शुरुआत हुई।

Drug Case: Aryan Khan के बाद अब ये एक्टर हुए ड्रग्स केस में गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद NCB ने शिकंजे में लिया

Rakhi Sawant को फिर प्यार में मिला धोखा!, ब्वॉयफ्रेंड आदिल ने इस वजह से शादी करने के लिए किया इंकार

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन