1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Neetu Kapoor Birthday: आलिया भट्ट ने ऐसे किया नीतू कपूर को जन्मदिन विश, कहा- 'मेरे बच्चे की होने वाली दादी...'

Neetu Kapoor Birthday: आलिया भट्ट ने ऐसे किया नीतू कपूर को जन्मदिन विश, कहा- 'मेरे बच्चे की होने वाली दादी...'

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jul 08, 2022 02:41 pm IST,  Updated : Jul 08, 2022 02:43 pm IST

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस नीतू कपूर को उनकी बहु आलिया भट्ट ने बहुत खूबसूरत ढंग से विश किया हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीतू कपूर के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर एक बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा है।

आलिया भट्ट ने ऐसे किया नीतू कपूर को जन्मदिन विश- India TV Hindi
आलिया भट्ट ने ऐसे किया नीतू कपूर को जन्मदिन विश Image Source : @ALIABHATT INSTAGRAM

Neetu Kapoor Birthday: बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में शुमार नीतू कपूर ने अपनी लाजवाब अदाकारी और एक्टिंग से अपने समय में लोगो को खूब दीवाना बनाया। हालांकि, अब भी वो किसी से कम नहीं हैं, उम्र के इस पड़ाव पर भी नीतू एकदम फिट हैं। आज 08 जुलाई को नीतू कपूर अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड से उन्हें लगातार जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही है। लेकिन उनके जन्मदिन को उनकी बहु आलिया भट्ट ने और भी ख़ास बनाया। अपनी सासु मां के इस स्पेशल डे पर उनकी बहू आलिया भट्ट ने उन्हें बेहद खास अंदाज में विश किया है। 

आलिया ने माथे को चूमती हुई तस्वीर की शेयर:

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी हल्दी सेरेमनी की एक बहुत ही प्यारी अनदेखी तस्वीर शेयर की है और इसी के साथ उन्होंने नीतू कपूर के लिए बर्थडे मेसेज भी लिखा है। इस तस्वीर में उनकी सासु मां नीतू कपूर के हाथ में मिठाइयों की थाली है और वह बहू आलिया के माथे को प्यार से चूमती हुई दिख रही हैं। इसी तस्वीर के साथ आलिया ने नीतू कपूर के लिए लिखा है, 'सबसे खूबसूरत दिल को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। मेरी सासु मां /दोस्त/ और जल्दी ही बनने वाली दादी मां, आपको ढेर सारा प्यार। मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं।

आलिया भट्ट ने ऐसे किया नीतू कपूर को जन्मदिन विश
Image Source : ALIABHATTINSTAGRAMआलिया भट्ट ने ऐसे किया नीतू कपूर को जन्मदिन विश

बेटी रिद्धिमा ने भी किया जन्मदिन विश:
बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी मां को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट किया है। रिद्धिमा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'हैपिएस्ट बर्थडे लाइफलाइन, प्यार हमेशा-हमेशा।'

बेटी रिद्धिमा ने भी किया विश
Image Source : RIDDHIMA INSTAGRAMबेटी रिद्धिमा ने भी किया विश

लंदन में मना रही अपना जन्मदिन: 
आलिया के इस स्टोरी को अपने इंस्टग्राम पेज पर शेयर कर नीतू ने लिखा है. मैं भी तुमसे बेहद प्यार करती हूं। नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा और दामाद के साथ अपना बर्थडे मना रहा हैं। वहीँ उनके परिवार के अन्य कई लोग भी वहां उनका जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे हुए हैं।

लंदन में परिवार के साथ जन्मदिन मना रहीं नीतू कपूर
Image Source : @NEETUKAPOOR लंदन में परिवार के साथ जन्मदिन मना रहीं नीतू कपूर

मनीष मल्होत्रा ने लंदन से शेयर की ये तस्वीर
Image Source : @MANISH MALHOTRA INSTAGRAMमनीष मल्होत्रा ने लंदन से शेयर की ये तस्वीर

वर्कफ्रंट की बात करें तो नीतू कपूर ने हाल ही में बड़े पर्दे पर 'जुग जुग जियो' से कमबैक किया है, जिसमें अनिल कपूर के अलावा लीड रोल में वरुण धवन और कियारा आडवाणी हैं।

इसे भी पढ़ें-

Wedding Bells: आलिया के बाद इस एक्ट्रेस की होने जा रही शादी, सामने आई मेहंदी की खूबसूरत तस्वीरें

Happy Birthday Neetu Kapoor: नीतू और ऋषि कपूर की शादी में मेहमानों ने गिफ्ट की थी ये चीज़, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल की फीस सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानें बाकी के स्टार्स की कमाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन