1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 5 साल की उम्र में किया डेब्यू, फिर शादी के बाद एक्टिंग को कहा अलविदा, आज बेटा-बहू हैं सुपरस्टार, पहचाना कौन?

5 साल की उम्र में किया डेब्यू, फिर शादी के बाद एक्टिंग को कहा अलविदा, आज बेटा-बहू हैं सुपरस्टार, पहचाना कौन?

 Published : Jul 08, 2024 06:15 am IST,  Updated : Jul 08, 2024 06:15 am IST

बाॅलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर 8 जुलाई को 66वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर आइए एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प किस्से जानते हैं।

Neetu kapoor- India TV Hindi
शादी के बाद इस एक्ट्रेस ने एक्टिंग को कहा अलविदा Image Source : DESIGN

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक नीतू कपूर है। आज भी उनके चेहरे पर वही खूबसूरती और चमक बरकरार है जो उनके फिल्मी दौर में था। नीतू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में कि थी और बतौर एक्ट्रेस वो बेहद सफल हुईं। नीतू ने 1972 में फिल्म 'रिक्शावाला' से बतौर एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें पहचान और लोकप्रियता 1973 में आई फिल्म 'यादों की बारात' से मिली। 1975 में पहली बार ऋषि कपूर के साथ वो फिल्म 'खेल खेल में' साथ नजर आईं। इसके बाद नीतू और ऋषि कपूर ने साथ में करीब 11 फिल्मों में साथ काम किया। जिसमें 'रफू चक्कर', 'दूसरा आदमी', 'कभी-कभी', 'अमर अकबर एंथोनी' जैसी फिल्में शामिल हैं। दोनों कि जोड़ी को फैन्स बेहद पसंद करते थे और फिल्मों में इनकी गजब की कैमिस्ट्री को देख लोग इनके दिवाने हो जाते थे।, इस कपल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, उस दौर में दोनों कि जोड़ी सबसे हिट जोड़ी के लिस्ट में शुमार थी। 

परिवार के लिए छोड़ा करियर

वही नीतू अपने दौर कि सबसे चुलबुली और हिट ऐक्ट्रेस में से एक थी। उनकी ऐक्टिंग और उनकी खुबसूरती के लाखों फैन्स दीवाने थे। उनकी हर फिल्म को दर्शकों का खुब प्यार मिलता था। वही 60 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी नीतू सिंह ने 1980 में ऋषि कपूर से शादी के बाद 1983 में फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया था। महज 21 साल में शादी करने वाली नीतू उस वक्त अपने करियर के चरम पर थीं। 1983 में आई उनकी आखिरी फिल्म ‘गंगा मेरी मां’ थी। नीतू इस फिल्म के 26 साल बाद 2009 में फिल्म ‘लव आज कल’ में ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं।

टॉप एक्ट्रेस थीं नीतू कपूर

आपको बता दें कि जिस वक्त नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ का शादी की वह उस वक़्त इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस थीं। लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से खुद को दूर कर लिया और फिर वे अपने परिवार और बच्चों रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर की परवरिश में व्यस्त हो गईं। बता दे कि नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन वो कभी हार नहीं मानी। नीतू ने हर मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर का साथ दिया। विदेश में उनके इलाज के दौरान और ऋषि कपूर के आखिरी वक्त तक भी नीतू उनकी ताकत बनी रही। आज भी वो अक्सर ऋषि कपूर की याद में पोस्ट शेयर करती हुई नजर आती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन