1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतू कपूर ने मुंबई के BKC में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकर खुली रह जाएंगी आंखें

नीतू कपूर ने मुंबई के BKC में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकर खुली रह जाएंगी आंखें

 Published : May 29, 2023 10:43 pm IST,  Updated : May 29, 2023 10:43 pm IST

Neetu Kapoor पति ऋषि कपूर के निधन के बाद बांद्रा वाले घर कृष्णाराज में अकेले रहती हैं। तो वहीं रणबीर कपूर और आलिया पाली हिल्स के वास्तु हाउस में रहते है।

Neetu Kapoor- India TV Hindi
Neetu Kapoor Image Source : INSTAGRAM/NEETU54

फिल्म 'जुग जुग जियो' से सालों बाद बड़े पर्दे पर कदम रखने वालीं Neetu Kapoor ने नया अपार्टमेंट खरीदा है। रणबीर कपूर की मां और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर का नया अपार्टमेंट मुंबई के BKC में एरिया में है। हाल ही में नीतू कपूर को उनकी बेटी के साथ शॉपिंग मॉल के बाहर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर कैजुअल आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें कि नीतू कपूर से पहले उनकी बहू आलिया भट्ट ने भी मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा था।

नीतू कपूर के नए अपार्टमेंट की कीमत

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर के नए अपार्टमेंट की कीमत 17.4 करोड़ है। फेमस सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नीतू कपूर का एक वीडियो शेयर करते हुए उनके नए अपार्टमेंट की जानकारी शेयर की है। जानकारी के मुताबिक, नीतू कपूर ने 1.04 करोड़ रुपए की स्टैंप ड्यूटी की पेमेंट 10 मई को की थी, जिसके बाद ये अपार्टमेंट अपने उनके नाम रजिस्टर हुआ है। नीतू कपूर ने नए आशियाना 3387 वर्ग फुट में फैला है, जिसके साथ एक्ट्रेस को तीन पार्किंग एरिया भी मिले हैं।

नीतू कपूर का फिल्मी करियर

नीतू कपूर ने बीते साल फिल्म 'जुग जुग जियो' से बॉलीवुड में दोबारा एंट्री की है, इस फिल्म में Neetu Kapoor के साथ अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और वरुण धवन लीड रोल में नजर आए थे। आने वाले समय में नीतू कपूर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वहीं आलिया भट्ट की बात करें तो उनकी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'Heart of Stone'11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई और सत्या एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट? डेटिंग रूमर्स का आयशा सिंह ने बताया सच

'दंगल' गर्ल Zaira Wasim नकाब पहनकर खाती हैं खाना, हिजाब पर बोली दो टूक बात

इस दिन रिलीज होगी आलिया की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म, यहां देखें Netflix अपकमिंग वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन