1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बॉलीवुड बहुत टॉक्सिक है...', कैटरीना कैफ के हीरो का फूटा दर्द, बोले- 'दूसरों पर तंज कसने की प्रथा'

'बॉलीवुड बहुत टॉक्सिक है...', कैटरीना कैफ के हीरो का फूटा दर्द, बोले- 'दूसरों पर तंज कसने की प्रथा'

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 12, 2025 04:22 pm IST,  Updated : May 12, 2025 04:22 pm IST

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने हाल ही में बॉलीवुड की सच्चाई को उजागर किया है। साथ ही बताया कि कैसे लोग दूसरों की असफलता का जश्न मनाते हैं।

Niel Nitin Mukesh- India TV Hindi
नील नितिन मुकेश Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के हैंडसम हंक हीरो नील नितिन मुकेश ने अपने करियर में अब तक 31 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें से कई फिल्मों में नील का किरादर लोगों को खूब पसंद आया है। कैटरीना कैफ के भी ऑनस्क्रीन हीरो रहे नील नितिन मुकेश ने हाल ही में बॉलीवुड के काले राज से पर्दे उठाया है। नील नितिन ने बताया कि बॉलीवुड में कैसे दूसरों की बर्बादी का जश्न मनाया जाता है। इतना ही नहीं बॉलीवुड में टॉक्सिसिटी और खुद को काम नहीं मिलने को लेकर भी खुलकर बात की। नील इन दिनों अपीन अपकमिंग वेब सीरीज 'है जुनून' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड के कई काले राज उजागर किए हैं। 

बॉलीवुड में है टॉक्सिक माहौल

नील ने यहां बातचीत के दौरान के बताया, 'बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग हैं जो दूसरों की बर्बादी का जश्न मनाते हैं। इंडस्ट्री में नकारात्मकता और क्रिटिसिज्म इस कदर बढ़ गई है कि माहौल टॉक्सिक हो गया है। एक दूसरे की सफलता पर बात करने की जगह लोग दूसरों की असफलता का मखौल उड़ा रहे हैं। एक्टर्स को यहां लुक और बॉडी के चलते ट्रोल किया जा रहा है और एक्टिंग पर किसी का ध्यान नहीं है। राज कपूर के समय फिल्म इंडस्ट्री में एक त्याग और सदभावना थी। लेकिन आज के समय में लोग अपनी अच्छी चीजें चिपाते हैं और दूसरे से प्रतियोगिता रखते हैं। यहां हर आदमी अपनी ख्वाइशों के पीछे भाग रहा है जो यहां के माहौल को खराब कर रहा है।' बता दें कि नील नितिन ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं और इनके कुछ किरदार लोगों को काफी पसंद भी आए हैं। 

2007 में किया था डेब्यू 

बता दें कि नील नितिन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में आई फिल्म जॉनी गद्दार से की थी। हालांकि इससे पहले नील ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट विजय और जैसी करमी वैसी भरनी जैसी फिल्मों में भी काम किया था। लेकिन नील ने अपने डेब्यू के बाद आ देखना जरा और न्यू यॉर्क जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्म न्यूयॉर्क लोगों को काफी पसंद आई और इसमें नील के साथ कैटरीना कैफ हीरोइन रहीं। इस फिल्म में जॉन अब्राहिम को भी कास्ट किया था। तीनों की ये फिल्म फैन्स के दिल के करीब है और इसके गाने आज भी लोगों के कानों में शहद घोलते रहते हैं। नील के इस फिल्म के किरदार को भी खूब प्यार मिला था और इसके गानों में नील को हमेशा याद किया जाएगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन