1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नितिन देसाई आत्महत्या मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, पत्नी नेहा देसाई ने की थी शिकायत

नितिन देसाई आत्महत्या मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, पत्नी नेहा देसाई ने की थी शिकायत

 Reported By: Suraj Ojha Written By: Ritu Tripathi
 Published : Aug 04, 2023 07:05 pm IST,  Updated : Aug 04, 2023 09:17 pm IST

Nitin Desai suicide case: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के आत्महत्या के मामले बड़ा अपडेट आया है। पुलिस ने 5 लोगों पर मामला दर्ज हुआ है।

Nitin Desai suicide case- India TV Hindi
Nitin Desai suicide case Image Source : INSTAGRAM

Nitin Desai suicide case: बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने 2 अगस्त को अपने ही स्टूडियो में आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। शुक्रवार को उन्हें पंचतत्व में विलीन किया गया है। वहीं अब खबर है कि इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों पर मामला दर्ज किया है। नितिन की पत्नी नेहा की शिकायत के आधार पर लोन की वसूली करने वालों के खिलाफ ये मामला दर्ज हुआ है। 

पुलिस ने दी ये जानकारी 

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई आत्महत्या मामले में खालापुर पुलिस ने 5 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया।   पुलिस ने बताया की नितिन देसाई की पत्नी नेहा देसाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। नेहा ने पुलिस को बताया की ECL फ़ायनेंस कंपनी और एडलवाइज़ ग्रुप के पदाधिकारियों द्वारा कर्ज़ वसूली को लेकर हो रहे मानसिक दबाव के चलते नितिन देसाई ने आत्महत्या की।  

नितिन देसाई आत्महत्या मामले में आरोपियों के नाम

एडलवाइस कंपनी के चेयरमैन राशेष शाह और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें एडलवाइस कंपनी के स्मित शाह, केउर मेहता, आरके बंसल और जितेंद्र कोठारी भी शामिल हैं, जिन्हें कोर्ट ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद कर्ज का मसला सुलझाने के लिए नियुक्त किया था। रायगढ़ पुलिस जल्द ही सभी को पूछताछ के लिए बुलाएगी। 

लगी हैं ये धाराएं 

नेहा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ECL फ़ायनेंस कंपनी और एडलवाइज़ के पदाधिकारियों समेत 5 लोगों के ख़िलाफ़ IPC की धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज किया, इस मामले की जांच खालापुर पुलिस कर रही है। 

बता दें कि शुक्रवार की दोपहर नितिन देसाई पंचतत्व में विलीन हो गए। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए आमिर खान, संजय लीला भंसाली, मनोज जोशी, सोनाली कुलकर्णी, आशुतोष गोवारिकर जैसे कई लोग पहुंचे। 

जीते कई पुरस्कार 

बता दें, नितिन देसाई ने चार बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है। साल 2005 में उन्होंने मुंबई के पास कर्जत में अपना एनडी स्टूडियो खोला, जिसने तब से 'जोधा अकबर', 'ट्रैफिक सिग्नल' और कलर के रियलिटी शो 'बिग बॉस' जैसी फिल्मों की मेजबानी की है। नितिन की यादगार फिल्मों की बात करें तो उनमें 'सलाम बॉम्बे', '1942 ए लव स्टोरी', 'खामोशी', 'कामसूत्र', 'हम दिल दे चुके सनम', 'मिशन कश्मीर', 'लगान', 'देवदास', 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह', 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'स्वदेस', 'मंगल पांडे', 'स्लमडॉग मिलियनेयर', 'जोधा अकबर' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 

नितिन देसाई के Funeral में पहुंचे आमिर खान के साथ कई सेलेब्स, नम आंखों से कहा अलविदा

किशोर कुमार के ड्राइंगरूम में टंगी थीं ढेरों खोपड़ियां? रजत शर्मा ने सुनाया मजेदार किस्सा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन