1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Nora Fatehi: नोरा फतेही के शो पर इस देश ने लगाया बैन, डांस से था ये खतरा

Nora Fatehi: नोरा फतेही के शो पर इस देश ने लगाया बैन, डांस से था ये खतरा

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 18, 2022 07:50 am IST,  Updated : Oct 18, 2022 07:50 am IST

Nora Fatehi: नोरा एक्टिंग के अलावा कई बड़े फेस्टिवल्स और इवेंट्स में परफॉर्म करने के लिए भी इनवाइट की जाती है। लेकिन बांग्लादेश सरकार ने उनके शो को लेकर एक अहम फैसला लिया है।

Nora Fatehi- India TV Hindi
Nora Fatehi Image Source : NORA FATEHI

Highlights

  • नोरा फतेही जल्द ही फिल्म 'थैंक गॉड' मे नजर आएंगी
  • फिल्म आने वाले 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है
  • नोरा फतेही 'मणिके' आइटम नंबर सॉन्ग में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग मूव्स करती दिखेंगी

Nora Fatehi: बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नाम आज इंडस्ट्री की जामी मानी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। नोरा ने करियर में ये मुकाम अपनी मेहनत की बदौलत हासिल किया है। वहीं नोरा एक्टिंग के अलावा कई बड़े फेस्टिवल्स और इवेंट्स में परफॉर्म करने के लिए भी इनवाइट की जाती है। लेकिन बांग्लादेश सरकार ने उनके शो को लेकर एक अहम फैसला लिया है। आइए जानते है। 

बता दें बांग्लादेश के सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को एक नोटिस जारी किया, जिसके अनुसार नोरा फतेही (Nora Fatehi) को ‘वैश्विक स्थिति को देखते हुए और विदेशी मुद्रा भंडार को बनाए रखने के उद्देश्य से’ अनुमति नहीं दी गई। महिला नेतृत्व निगम के एक फंक्शन में फतेही को डांस करने और अवॉर्ड देने के लिए बुलाया गया था। बता दें मंत्रालय ने घटते विदेशी मुद्रा भंडार के बीच डॉलर के भुगतान पर केंद्रीय बैंक के प्रतिबंधों का उल्लेख किया, जो 12 अक्टूबर तक घटकर 36.33 बिलियन डॉलर हो गया - जो एक साल पहले के 46.13 बिलियन डॉलर से लगभग चार महीने के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त था। 

Bigg Boss 16: Nimrit Ahluwalia के गेम को लेकर दर्शक हुए कंफ्यूज, अपनी बीमारी को लेकर फूट-फूट कर रोई एक्ट्रेस

इस फिल्मों में आएंगी नजर

नोरा फतेही जल्द ही अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'थैंक गॉड' मे नजर आएंगी। बता दें 'थैंक गॉड' में नोरा फतेही 'मणिके' आइटम नंबर सॉन्ग में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग मूव्स करती दिखेंगी। इंदर कुमार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म आने वाले 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: जानिए कौन है राहुल? जिसे बताया जा रहा वैशाली ठक्कर की आत्महत्या का कारण

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन