हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 हाल ही में जारी की गई, जिसमें कई नामी हस्तियों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। इस सूची के मुताबिक बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अब भारत के पहले अरबपति अभिनेता बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति अब 1.4 अरब डॉलर (करीब 12,490 करोड़ रुपये) आंकी गई है, जिससे वे दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन चुके हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि शाहरुख, बॉलीवुड के सबसे सफल सितारों में गिने जाते हैं, फिर भी इंडस्ट्री के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हैं। इस लिस्ट में शामिल कोई और शख्स बॉलीवुड का सबसे अमीर सितारा है। आखिर ये कौन हैं, चलिए आपको बताते हैं।
ये है सबसे अमीर सेलिब्रिटी
इस सूची में उनसे ऊपर हैं फिल्म निर्माता और उद्योगपति रोनी स्क्रूवाला, जिनकी कुल संपत्ति 1.5 अरब डॉलर (करीब 13,300 करोड़ रुपये) है। यह आंकड़ा उन्हें न केवल शाहरुख खान से आगे रखता है, बल्कि उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग का सबसे अमीर व्यक्ति भी बनाता है और यह मुकाम उन्होंने हासिल किया है बिना कभी कैमरे के सामने आए या किसी फिल्म का निर्देशन किए। रोनी स्क्रूवाला का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने 1980 के दशक में टूथब्रश बेचने से अपने करियर की शुरुआत की थी।
इन फिल्मों से बनाई पहचान
इसके बाद उन्होंने केबल टीवी नेटवर्क की शुरुआत की और 1990 में यूटीवी की स्थापना की। यूटीवी पहले एक टीवी स्टूडियो था, लेकिन बाद में यह एक प्रमुख फिल्म प्रोडक्शन हाउस बन गया। रॉनी स्क्रूवाला ने 'स्वदेश', 'रंग दे बसंती', 'जोधा अकबर' और 'फैशन' जैसी चर्चित फिल्मों का निर्माण किया। 2012 में डिज्नी ने यूटीवी को करीब 1 अरब डॉलर में खरीद लिया। इसके बाद स्क्रूवाला ने आरएसवीपी मूवीज नाम से एक नया प्रोडक्शन हाउस शुरू किया।
ये फिल्में भी रहीं चर्चा में
इसके बैनर तले 'केदारनाथ', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और हाल ही में 'सैम बहादुर' जैसी सफल फिल्में बनीं। 'सैम बहादुर' को इस साल तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले। हुरुन की इस रिच लिस्ट में मनोरंजन जगत से और भी कई नाम शामिल हैं। शाहरुख खान जहां सबसे अमीर अभिनेता हैं, वहीं करण जौहर की संपत्ति 1880 करोड़ रुपये और बच्चन परिवार की 1630 करोड़ रुपये बताई गई है।
ये भी पढ़ें: कीमोथेरेपी से झड़ने लगे बाल तो उठाना पड़ा ये कदम, फोर्थ स्टेज कैंसर से जूझते हुए एक्ट्रेस ने दिखाई हालत
80s के 31 स्टार्स आए एक साथ, ग्रैंड सेलिब्रेशन में खूब जमा याराना, अतरंगी कपड़ों से नहीं हटेगी नजर