1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वीडियो कॉल के दौरान पापा रणबीर कपूर को कुछ इस तरह से प्यार करती हैं राहा, बॉबी देओल ने किया खुलासा

वीडियो कॉल के दौरान पापा रणबीर कपूर को कुछ इस तरह से प्यार करती हैं राहा, बॉबी देओल ने किया खुलासा

 Published : Nov 25, 2023 08:22 am IST,  Updated : Nov 25, 2023 08:22 am IST

रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' का ट्रेलर बीते दिन लॉन्च हुआ, जिसके बाद दोनों फिल्म के प्रमोशन में जुट गए। इसी दौरान बॉबी ने खुलासा किया कि रणबीर अक्सर अपनी बेटी के साथ वीडियो कॉल पर बात करते रहते हैं, जहां वो कुछ ऐसा करती है जिसके बारे में सुनकर आप सब हौरान होने वाले हैं।

Bobby Deol, Ranbir Kapoor- India TV Hindi
बॉबी देओल ने रणबीर और राहा को लेकर कही ये बात Image Source : DESIGN

रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' का ट्रेलर बीते दिन रिलीज किया गया। इस खास मौके पर 'एनिमल' स्टार रणबीर कपूर दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद बांगला साबेह गुरुद्वारे में दर्शन किए। इस दौरान रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल भी नजर आए। दोनों को देखने के लिए काफी पब्लिक जमा नजर आई। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग सोशल मीडिया पर सॉलिड रिएक्शन दे रहे हैं। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट के 'एनिमल' का म्यूजिक इवेंट रखा गया, जहां बॉबी ने रणबीर और राहा को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए है जिसके बारे में सुनकर आप सब चौंकने वाले हैं। 

वीडियो कॉल पर बेटी राहा के साथ रणबीर करते रहते हैं खूब बातें

बॉबी देओल ने 'एनिमल' के म्यूजिक इवेंट में बताया कि रणबीर कपूर अक्सर शूटिंग के दौरान अपनी बेटी राहा के साथ वीडियो कॉल पर बात करते रहते हैं। वहीं बाॅबी देओल के इस खुलासे के बाद रणबीर बताते हैं कि वह अपनी बेटी के साथ वीडियो कॉल पर क्या बातें करते हैं। रणबीर ने बताया कि वीडियो कॉल में राहा उन्हें हग करने की कोशिश करती हैं। इतना ही नहीं इस दौरान रणबीर ने ये भी बताया कि वीडियो कॉल पर राहा उन्हें फ्लाइंग किस देने की कोशिश भी करती हैं। ये कहते हुए रणबीर के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है। 

'एनिमल' में नजर आएंगे ये सितारे

वहीं बात 'एनिमल' खी करे तो इस फिल्म में रणबीर कपूर और बाॅबी देओल के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय, प्रेम चोपड़ा और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होगी। 

 

इन्हें भी पढ़ेंः 

'इंडियन आइडल 14' में करिश्मा कपूर को आई इस शख्स की याद, सबके सामने फूट-फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस

राखी सावंत ने इन 7 कंट्रोवर्सी से बटोरी सुर्खियां, जानिए नीरू भेदा कैसे बनी ड्रामा क्वीन

अमिताभ बच्चन ने बेटी को तोहफे में दिया जुहू स्थित बंगला 'प्रतीक्षा', दिवाली से पहले श्वेता बच्चन बनी घर की मालिक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन