1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परेश रावल के बेटे हैं गुणों की खान, एक शानदार एक्टर तो दूसरे ने कैमरे के पीछे रहकर दिखाया जलवा

परेश रावल के बेटे हैं गुणों की खान, एक शानदार एक्टर तो दूसरे ने कैमरे के पीछे रहकर दिखाया जलवा

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 17, 2026 11:04 am IST,  Updated : May 17, 2026 11:04 am IST

परेश रावल की ही तरह उनके दोनों बेटे भी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं। एक जहां अपने अभिनय से दर्शकों को हैरान कर रहे हैं तो दूसरे ने पर्दे के पीछे रहते हुए अपना हुनर दिखाया है। चलिए जानते हैं परेश रावल के बेटों के बारे में।

paresh rawal- India TV Hindi
पत्नी, बच्चों के साथ परेश रावल। Image Source : INSTAGRAM/@RAWALSWAROOP

परेश रावल बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए कलाकारों में से हैं। जब भी इंडस्ट्री के सबसे शानदार एक्टर्स की बात होती है, परेश रावल का नाम जरूर लिया जाता है। उन्होंने हर जॉनर में खुद को साबित किया है। वह दर्शकों को जितना हंसाने में माहिर हैं उतना ही डराने और रुलाने में भी आगे हैं। वह जिस भी किरदार में होते हैं, उसमें जान डाल देते हैं। बच्चे से लेकर बूढ़े तक उनके अभिनय के दीवाने हैं,  लेकिन इतना बड़ा स्टार होने के बाद भी उनकी पर्सनल लाइफ को ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रखते। ऐसे में उनके ज्यादातर फैंस उनकी फैमिली के बारे में अच्छे से नहीं जानते। खासतौर पर उनके बेटों के बारे में, जो खुद भी फिल्मी दुनिया का हिस्सा बन चुके हैं। तो चलिए जानते हैं परेश रावल के बेटों के बारे में, वह कौन हैं और क्या करते हैं।

परेश रावल की फैमिली

परेश रावल बॉलीवुड पर सालों से अपने अभिनय के जरिए राज कर रहे हैं। कम ही लोग जानते हैं कि उनकी पत्नी स्वरूप संपत भी एक जाना-माना नाम हैं। स्वरूप संपत ने 1979 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। 1987 में परेश रावल और स्वरूप संपत ने शादी कर ली। दोनों के दो बेटे आदित्य और अनिरुद्ध हैं, जो अब खुद भी बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं। आदित्य तो पहले ही दर्शकों को अपने अभिनय से इंप्रेस कर चुके हैं और अनिरुद्ध पर्दे के पीछे रहते हुए अपनी हुनर दिखा रहे हैं।

आदित्य राव का डेब्यू और करियर

परेश रावल और स्वरूप संपत के बडे़ बेटे का नाम आदित्य रावल है, जो फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं। आदित्य ने अनुराग कश्यप की 'बमफाड़' से डेब्यू किया, जो 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आदित्य के साथ शालिनी पांडे लीड रोल में थीं और विजय वर्मा, सना अमीन शेख और जतिन सरना जैसे कलाकार भी उनके साथ इस फिल्म में नजर आए थे। हाल ही के दिनों में आदित्य रावल, भूमि पेडनेकर स्टारर 'दलदल' में अपनी एक्टिंग स्किल के लिए चर्चा में थे। इसके बाद वह अनिल कपूर स्टारर 'सुबेदार' में भी नजर आए और अब 'सुंदर पूनम' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह सान्या मल्होत्रा के साथ नजर आने वाले हैं।

क्या कर रहे हैं अनिरुद्ध रावल

परेश रावल और स्वरूप संपत के छोटे बेटे अनिरुद्ध रावल की बात करें तो वह भी अभिनय की दुनिया में तहलका मचा रहे हैं, लेकिन पर्दे के पीछे रहते हुए। अनिरुद्ध सलमान खान स्टारर 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है' और 'स्कूप'  में बतौर एडी यानी असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। कम उम्र में जहां ज्यादातर स्टारकिड हीरो बनने का सपना देखते हैं, वहीं अनिरुद्ध ने अपने पापा, बड़े भाई से इतर पर्दे के पीछे काम करने के पेशे को चुना।

ये भी पढ़ेंः विक्की कौशल के बर्थडे पर कैटरीना का फैंस को सरप्राइज, शेयर की पहली फैमिली फोटो, दूसरी में दिखी बेटे विहान की झलक

संजय लीला भंसाली-नीरज पांडे संग काम करने के बाद भी कम नहीं हुई दुश्वारियां, अच्छे काम की तलाश में एक्टर, छलका दर्द

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन