1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति राघव चड्ढा से ज्यादा दिन दूर नहीं रह पाईं परिणीति चोपड़ा, 'जीजू' तक पहुंचाएंगी पैपराजी का मैसेज

पति राघव चड्ढा से ज्यादा दिन दूर नहीं रह पाईं परिणीति चोपड़ा, 'जीजू' तक पहुंचाएंगी पैपराजी का मैसेज

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 13, 2023 11:08 am IST,  Updated : Oct 13, 2023 11:08 am IST

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी के बाद से ही कपल खबरों में छाया हुआ है। परिणीति चोपड़ा हाल में ही एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं। उनका अंदाज शादी के बाद बदला-बदला नजर आया। सामने आए वीडियो में परिणीति ठहाके लगाकर हंसती नजर आईं।

Parineeti Chopra, Raghav Chadha- India TV Hindi
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा। Image Source : INSTAGRAM

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी धमाकेदार तरीके से हुई। दोनों की शादी के फंक्शन्स की तस्वीरें अब भी सोशल मीडिया छाई हुई हैं। कपल भी अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहा है। हाल में ही परिणीति चोपड़ा ने कुई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि राघव चड्ढा काफी हरफनमौला हैं। देर रात इन तस्वीरों को पोस्ट करने के बाद परिणीति चोपड़ा एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। उनका लुक काफी सिंपल और एलिगेंट दिखा। एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

पैपराजी की बात आई परिणीति को हंसी

आज सुबह ही एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो मांग में सिंदूर भरे नजर आईं। परिणीति चोपड़ा ने व्हाइट स्वेट शर्ट के साथ डेनिम कैरी की। इस दौरान वो पैपराजी से बात करती भी नजर आईं। एक पैप ने उनसे कहा कि कभी जीजू के साथ आइए। एक ने कहा कि जीजू को कहना कि हमने उन्हें याद किया है। ये सुनते ही परिणीति चोपड़ा हंसने लगीं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो जीजू को पैपराजी का संदेश भी देंगी। उन्होंने अंदर जाते हुए कहा कि मैं अभी कहूंगी। वैसे फैंस एक्ट्रेस के दीवाने हो रहे हैं और तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक फैंन लिखा, 'उनका सिंदर और सब दिल जीत रहा है।' वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, 'शादी के कितने दिनों बाद तक भी ये सिंदूर लगा रही हैं, कितना प्यारा है।'

कुछ दिनों के लिए आई थीं मुंबई
बता दें कि तीन दिनों पहले ही परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वो काम के चलते दिल्ली से मुंबई आई थीं, लेकिन वो अब अपना काम खत्म कर अपने ससुराल वापस जा रही हैं। परिणीति चोपड़ा उस दिन भी सिंदूर लगाए और हाथों में चूड़ा पहने नजर आई थीं।

सामने आईं हल्दी की तस्वीर
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी के बाद फंक्शन्स की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। अब हाल में ही परिणीति चोपड़ा ने शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी लोगों की पसंदीदा बनी हुई है। लोगों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की तस्वीरें देखकर साफ हो रहा है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह से डूबे हुए हैं। परिणीति चोपड़ा से शादी के बाद राघव चड्ढा का भी अलग अवतार ही देखने को मिल रहा है, जो शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो। राजनीति की दुनिया में सीरियस नजर आने वाले राघव चड्ढा अपनी हालिया हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों में काफी हरफनमौला लगे हैं। 

Parineeti Chopra, Raghav Chadha
Image Source : INSTAGRAMराघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की हल्दी की तस्वीरें।

यहां हुई थी पहली मुलाकात
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों की मुलाकात लंदन में हुई। लवबर्ड्स परिणीति और राघव चड्ढा पहली बार लंदन में प्रतिष्ठित इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर्स में मिले थे। जहां उन दोनों को अपने-अपने क्षेत्र में 'आउट-स्टैंडिंग' अचीवर्स से सम्मानित किया गया। इस इवेंट से दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा। दोनों ही एक जैसे कपड़ों में नजर आए थे। जहां राघव ने ब्लैक कोट-पैंट पहना था, वहीं परिणीति ने भी ब्लैक सूट कैरी किया था। दोनों शानदार दिख रहे थे। कहा जा रहा है कि ये दोनों की पहली मुलाकात थी। यहीं से प्यार का सिलसिला शुरू हुआ जो आगे शादी तक पहुंचा।

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय से अनबन की अफवाहों के बीच श्वेता बच्चन ने शेयर की फोटो, दिखाया अलग ही नजारा

 ट्रोल होने के बाद ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने किया रिएक्ट, बोलीं- मैं पागल हो सकती हूं तभी तो...!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन