1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्रोल होने के बाद ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने किया रिएक्ट, बोलीं- मैं पागल हो सकती हूं तभी तो...!

ट्रोल होने के बाद ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने किया रिएक्ट, बोलीं- मैं पागल हो सकती हूं तभी तो...!

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 13, 2023 09:03 am IST,  Updated : Oct 13, 2023 11:18 am IST

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को उनकी लैकमे फैशन वीक वाली परफॉर्मेंस के लिए ट्रोल किया गया था। अब एक्ट्रेस ने उस मामले पर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपने जवाब से सभी ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan girlfriend, Saba Azad- India TV Hindi
पहली तस्वीर में सबा आजाद और दूसरी तस्वीर में सबा आजाद-ऋतिक रोशन। Image Source : INSTAGRAM

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद इन दिनों अपनी सीरीज 'हू इज योर गाइनिक' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी सीरीज अमेजन प्राइम टीवी पर रिलीज हुई है, जो दर्शकों को पसंद आ रही है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया, जिसको लेकर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया। ये वीडियो लैकमे फैशन वीक था, जब वो रैंप पर परफॉर्म करने के लिए दिल्ली आई हुई थीं। अब एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट किया है और ट्रोल करने वाले लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। सबा का जवाब सोशल मीडिया ट्रोलर्स की बोलती बंद करने वाला है। 

सबा आजाद हुईं थी इस वजह से ट्रोल

अब आपको पूरा मामला बताते हैं। ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद लैकमे फैशन वीक में वॉक करती नजर आई थीं। इसके ठीक एक दिन बाद उन्होंने रैंप वॉक के बीच परफॉर्म भी किया, जिसमें वो गाने गाते और उस पर थिरकते दिखीं। उनके डांस का अंदाज काफी अलग था, जिसको देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। लोगों का कहना था कि इस तरह से रैंप वॉक के बीच कौन डांस करता है। सबा काफी वोकल हैं और अपनी राय रखने में पीछे नहीं रहतीं। अब एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट करते ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है। 

सबा ने कही थेरेपी लेने की बात
उनके एक डांस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक शख्स ने लिखा, 'आपको थेरेपी की जरूरत है (हंसते हुए चेहरे वाली इमोजी)।' सबा ने जवाब दिया, 'हां क्यों, सर/मैडम!! मैं सहमत हूं और मैं इसे नियमित रूप से लेती हूं जैसा कि हमारी जैसी नफरत से भरी दुनिया में हर किसी को करना चाहिए, आपको इसे आजमाना चाहिए!! यह आपके घाव भरने में मदद करता है। इस प्रकार दूसरों के शांतिपूर्ण अस्तित्व से इतना ज्यादा आहत न हों (स्माइली फेस इमोटिकॉन)।'

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan girlfriend, Saba Azad
Image Source : INSTAGRAMसबा आजाद ने दिया ट्रोलर्स को जवाब।

सबा ने दी नसीहत
एक अन्य व्यक्ति ने कहा, 'क्या आप पागल हैं (चेहरे पर उल्टी करने वाला इमोजी)?' उसने कहा, 'हां जफर! मुझे वास्तव में ऐसा होना चाहिए, मेरे रास्ते में लगातार भेजी जा रही नफरत के मद्देनजर हर रोज जागते रहना और सोचना कि शायद आज का दिन बेहतर होगा और मुस्कुराते रहना और आगे बढ़ते रहना - मुझे पागल होना चाहिए क्योंकि शायद दुनिया वास्तव में आप जैसे लोगों से भरी हुई है, जो फोन की स्क्रीन के पीछे बैठकर दुनिया में नफरत के अलावा कुछ नहीं जोड़ते - यही आपकी विरासत है, यही आप पीछे छोड़ने वाले हैं (स्माइली फेस इमोटिकॉन)'

ये भी पढ़ें: 20 साल बाद रवीना टंडन संग काम करने पर क्या बोले अक्षय कुमार, एक्टर को आई 'टिप-टिप बरसा पानी' की याद

24 लोगों के साथ एक ही कमरे में रहते थे अक्षय कुमार, सातवीं क्लास में हो गए थे फेल 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन