1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PM की सुरक्षा में सेंध पर कंगना रनौत का आया रिएक्शन, कहा- शर्मनाक

PM की सुरक्षा में सेंध पर कंगना रनौत का आया रिएक्शन, कहा- शर्मनाक

 Published : Jan 06, 2022 03:04 pm IST,  Updated : Jan 06, 2022 03:19 pm IST

पंजाब दौरे पर गए पीएम की सुरक्षा में सेंध पर एक्ट्रेस कंगना रनौत का बयान आया है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा।

kangana ranaut- India TV Hindi
फाइल फोटो  Image Source : INDIA TV

PM Modi Security Breach: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुरक्षा मसला बॉलीवुड तक पहुंच चुका है। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पीएम मोदी के सुरक्षा मसले पर विपक्ष पर हमला बोला है। कंगना इंस्टाग्राम पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर इस मामले पर अपनी बात कही है। कंगना का कहा है कि 'पीएम मोदी पर हमला मतलब हरेक देशवासी पर अटैक'। बुधवार को पंजाब दौरे के दौरान हुए इस घटना के बाद देश की राजनीति गरमाई हुई है और सुरक्षा को लेकर पंजाब की सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

कंगना रनौत इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखती हैं, 'पंजाब में जो हुआ, वो शर्मनाक है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने चुना है और वह सबसे ताकतवर नेता हैं, 140 करोड़ लोगों की आवाज हैं। पीएम मोदी पर हमला मतलब हरेक देशवासी पर अटैक है। ये PM पर ही नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र पर हमला है। पंजाब लगातार आतंकवादी गतिविधियों का हब बनता जा रहा है। हमनें इसे यहीं नहीं रोका तो इसके बदले देश को बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।'

kanganaranut
Image Source : KANGNARANAUT/INSTAGRAMकंगना इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट

बता दें, बुधवार को पीएम मोदी पंजाब दौरे पर गए। वहां पर खराब मौसम के कारण उन्हें हवाई मार्ग से ना ले जाकर सड़क मार्ग से ले जाया गया। जहां एक जगह पर उनको काफी देर तक फंसा रहना पड़ा। पीएम ने लौटते वक्त अधिकारियों को बोला कि अपने सीएम से कह दें मैं जिंदा एयरपोर्ट तक लौट आया।

पीएम सुरक्षा पर देखिए ये खास वीडियो-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन