1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अवॉर्ड शो में पहुंचीं प्रेग्नेंट गौहर खान, चेहरे पर साफ दिखा प्रेगनेंसी ग्लो

अवॉर्ड शो में पहुंचीं प्रेग्नेंट गौहर खान, चेहरे पर साफ दिखा प्रेगनेंसी ग्लो

 Published : Dec 22, 2022 09:06 am IST,  Updated : Dec 22, 2022 09:06 am IST

प्रेग्नेंसी की खुशी फैंस को देने के बाद गौहर का ये पहला पब्लिक अपीयरेंस था। एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ प्रेगनेंसी ग्लो दिखाई दे रहा है।

Gauhar Khan instagram- India TV Hindi
Gauhar Khan Image Source : GAUHAR KHAN INSTAGRAM

साल 2022 खत्म होने के लिए अब कुछ ही दिन बाकी है। ये साल बहुत सी एक्ट्रेस के लिए काफी अच्छा रहा। किसी ने बच्चे को जन्म दिया। तो कोई शादी के बंधन में बंधा। तो कोई प्रेग्नेंट हुई। हाल ही में प्रेग्नेंट गौहर खान को अवॉर्ड शो में स्पॉट किया गया। इस दौरान गौहर ने ब्लू कलर की गाउन में नजर आईं।

Bigg Boss: घर के अंदर आ गए असली बिग बॉस, सभी कंटेस्टेंट्स ने किया बहुत इग्नोर, जानिए वजह

प्रेग्नेंसी की खुशी फैंस को देने के बाद गौहर का ये पहला  पब्लिक अपीयरेंस था। एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ प्रेगनेंसी ग्लो दिखाई दे रहा है। साथ ही एक्ट्रेस दो-दो खुशियों के कारण काफी खुश नजर आ रही हैं। दूसरी खुशी ये हैं कि गौहर को शॉर्ट फिल्म सॉरी भाईसाब के लिए अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड नाइट की फोटो शेयर करते हुए गौहर लिखती हैं, 'होस्ट और विनर्स। हमने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 में सबसे बेस्ट शॉर्ट फिल्म फिक्शन का खिताब जीता है। #सॉरी भाई साबर को धन्यवाद। हमारे शानदार डायरेक्टर्स को बधाई।' 

रोहित शेट्टी के साथ जैकलीन फर्नांडिस ने 'सर्कस' में क्यों किया काम, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

गौहर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट कर खुशखबरी दी हैं। बता दें गौहर खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम, आपके प्यार और आर्शीवाद की जरूरत है। शादी के लेकर इस खूबसूरत सफर का अहसास के सफर तक’। इस पोस्ट के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं साथ ही कपल को बधाई दे रहे हैं। नेहा कक्कड़ ने कहा गॉड ब्लेस यू। वही अनन्या पांडे ने कहा प्यार भेज रही हूं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन