1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Priyanka Chopra के हाथ से निकली थीं बॉलीवुड की कई फिल्में, सालों बाद एक्ट्रेस की मां ने खोला राज

Priyanka Chopra के हाथ से निकली थीं बॉलीवुड की कई फिल्में, सालों बाद एक्ट्रेस की मां ने खोला राज

 Published : Apr 07, 2023 07:10 am IST,  Updated : Apr 07, 2023 07:10 am IST

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जल्द ही 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं, इसके ट्रेलर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा प्रियंका बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA

तमिल फिल्म 'थमिजान' से साल 2002 में अपना फिल्मी करियर शुरू करने वालीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को बॉलीवुड की देसी गर्ल कहा जाता है और ये टैग उन्हें उनकी मेहनत से मिला है। प्रियंका चोपड़ा की आज के समय में बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई फिल्में हैं जो सुपरहिट साबित हुईं, लेकिन ये सब प्रियंका को थाली में परोसा हुआ नहीं मिला बल्कि इसके लिए न सिर्फ उन्होंने बल्कि उनकी मां मधु चोपड़ा ने बहुत मेहनत की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां ने एक्ट्रेस को लेकर कई बड़े खुलासे किए, उन्होंने ये भी बताया कि कुछ सीन्स को मना करने की वजह से प्रियंका चोपड़ा के हाथ से कई फिल्में भी निकल गई थीं।

प्रियंका चोपड़ा के साथ हमेशा रहती थीं मधु चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह हमेशा प्रियंका के साथ रहती थीं फिर चाहे किसी फिल्म का नरेशन हो या मीटिंग। मधु चोपड़ा ने कहा कि हम दोनों ही फिल्म और ब्यूटी इंडस्ट्री के लिए बिल्कुल नए थे। ये सब हमारे लिए ऐसा था जैसे एक अंधा आदमी दूसरे अंधे आदमी को सहारा दे रहा हो। मैंने कानून की पढ़ाई की है और इसके साथ ही मैं फाइनेंस के बारे में जानती थी इसलिए प्रियंका चोपड़ा के अच्छे वकील होने के बावजूद मैं उसके कानूनी मामलों को देखती थी। 

प्रियंका के हाथ से निकली कई फिल्में

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने खुलासा किया कि जब प्रियंका ने कुछ सीन्स करने से फिल्ममेकर्स को मना किया जो उन्हें जरूरी नहीं लगते थे तो इसके कारण प्रियंका के हाथ से कई फिल्में भी निकल गईं। इसके साथ ही मधु चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने और प्रियंका ने ये फैसला भी किया था कि वह 7-7.30 बजे के बाद किसी से नहीं मिलेंगी। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में अपनी बेटी मालती मैरी जोनास और पति निक जोनास के साथ आई हैं। 6 मार्च को प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर भी गई थीं।

यह भी पढ़ें: Exclusive: कौन चाहता है अक्षरा सिंह कर लें सुसाइड? MMS की खबरों पर एक्ट्रेस ने की खुलकर बात

Karan Johar तबाह करना चाहते थे Anushka Sharma का करियर, फिल्म मेकर ने खुद किया था कुबूल

प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को लेकर पहुंचीं सिद्धिविनायक के दरबार, तस्वीरें और वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन