1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी पति के साथ देसी अंदाज में खेली होली, जीजू के साथ मन्नारा ने भी की मस्ती

प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी पति के साथ देसी अंदाज में खेली होली, जीजू के साथ मन्नारा ने भी की मस्ती

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 26, 2024 07:43 am IST,  Updated : Mar 26, 2024 12:38 pm IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस साल होली के त्योहार पर भारत में हैं और उन्होंने परिवार के साथ ग्रैंड स्टाइल में होली सेलिब्रेट की है। प्रियंका चोपड़ा के साथ ही मन्नारा चोपड़ा भी इस होली सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। पूरा चोपड़ा परिवार एक साथ मस्ती करते नजर आया।

Priyanka Chopra holi celebration- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा के साथ होली सेलिब्रेट करता चोपड़ा परिवार। Image Source : INSTAGRAM

देसी गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड से हॉलीवुड स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा काफी दिनों से भारत में हैं। एक्ट्रेस के साथ ही उनका परिवार भी भारत आया हुआ है। पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी के साथ लगातार एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। अब एक्ट्रेस ने भारत में होली भी सेलिब्रेट की है। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा की भारत में पहली होली है। इस ग्रैंड होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें होली के रंगों में प्रियंका चोपड़ा रंगी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के साथ ही उनका पूरा चोपड़ा परिवार भी होली की मस्ती में झूमता दिख रहा है। एक्ट्रेस के विदेशी पति निक जोनस और बेटी मालती भी होली की धमाचौकड़ी को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। 

रंगों में रगीं चोपड़ा फैमिली

प्रियंका चोपड़ा के साथ 'बिग बॉस' फेम मन्नारा चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। दरअसल मन्नारा और प्रियंका कजिन सिस्टर हैं। ऐसे में मन्नारा चोपड़ा भी जीजू निक जोनस के साथ मस्ती करती दिखीं। निक जोनस पूरी तरह गुलाल में सने नजर आए। वहीं मन्नारा भी रंगों में रंगी दिखीं। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ मिनी स्कर्ट कैरी की थी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा व्हाइट अनारकली पहने पूरी तरह से से ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। इस सेलिब्रेशन से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रियंका ढोल की थाप पर नाचती-झूमती दिख रही हैं। 

यहां देखें पोस्ट

राम मंदिर के किए दर्शन

बता दें, बीते हफ्ते प्रियंका चोपड़ा राम मंदिर का दर्शन करने अयोध्या पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस के पति निक जोनस, मां मधु चोपड़ा और बेटी मालती मेरी भी साथ दिखे थे। एक्ट्रेस ने भगवान राम के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया था। प्रियंका के साथ पति निक भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए थे। 

इन प्रोजेक्ट में नजर आएंगी प्रियंका

बता दें, प्रियंका चोपड़ा कभी पति निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीरों में नजर आती हैं तो कभी उनकी बेटी मालती के साथ मॉमी लुक वाली तस्वीरें वायरल होती हैं। आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा 'सिटाडेल' वेब सीरीज में शानदार अंदाज में नजर आईं। इस शो में उनके काम की काफी तारीफें भी हुईं। इस वेब सीरीज की OTT प्लेटफॉर्म पर खूब धमाल रही। जल्द ही प्रियंका जोया अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' की शूटिंग करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में की डेट्स काफी वक्त से फाइनल नहीं हो पा रही थीं, पर लगता है अब प्रियंका की बात बन गई है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ आलिया और कटरीना भी नजर आने वाली हैं। भारत आने के बाद प्रियंका ने एक्सल के ऑफिस पहुंचकर जोया और फरहान से मुलाकात भी की। इसके अलावा प्रियंका की झोली में 'हेड्स ऑफ स्टेट' है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन