1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती मैरी की पहली झलक, पति-बेटी को गिफ्ट किए मैचिंग स्नीकर्स

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती मैरी की पहली झलक, पति-बेटी को गिफ्ट किए मैचिंग स्नीकर्स

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 20, 2022 04:18 pm IST,  Updated : Jun 20, 2022 04:18 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का स्वागत करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया था। इसी बीच अब फादर्स डे के मौके पर, प्रियंका और निक ने अपनी नन्हीं बच्ची के साथ तस्वीर शेयर की है। इतना ही नहीं फादर्स डे के मौके पर प्रियंका ने मालती और निक को खास तोहफा भी दिया है।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra Image Source : INSTAGRAM/ PRIYANKACHOPRA

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती मैरी की तस्वीर
  • प्रियंका ने निक और मालती को गिफ्ट किए मैचिंग स्नीकर्स

Father's Day post: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। बीते दिन फादर्स डे के मौके पर प्रियंका ने सभी के साथ अपनी बेटी की पहली झलक शेयर की। प्रियंका और निक ने इस साल की शुरुआत में अपनी बेटी मालती मैरी का सरोगेसी के जरिए अपनी ज़िंदगी में स्वागत किया था। बेबी मालती मदर्स डे के मौके पर प्रियंका के घर पर आई थी। इससे पहले वह कुछ महीनों के लिए एनआईसीयू में थी।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का स्वागत करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया था। इसी बीच अब फादर्स डे के मौके पर, प्रियंका और निक ने अपनी नन्हीं बच्ची के साथ तस्वीर शेयर की है। इतना ही नहीं फादर्स डे के मौके पर प्रियंका ने मालती और निक को एक खास गिफ्ट भी दिया है। जिसकी तस्वीर उन्होंने शेयर की है। प्रियंका ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - "हैप्पी फर्स्ट फादर्स डे माय लव। आपको अपनी छोटी लड़की के साथ देखना मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है, घर वापस आने के लिए कितना शानदार दिन है। आई लव यू, यहां और भी बहुत कुछ है।"

वहीं निक जोनस ने भी सेम तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेरी लिटिल गर्ल के साथ पहला फादर्स डे। शानदार फादर-डॉटर स्नीकर के लिए और मुझे पिता बनाने के लिए शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा। आई लव यू सो मच। सारे डैड और केयरटेकर्स को हैप्पी फादर्स डे।

हांलाकि तस्वीर में मालती का चेहरा नहीं नज़र आ रहा है। प्रियंका ने निक और मालती को मैचिंग स्नीकर्स गिफ्ट किए हैं। जहां मालती के शूज पर M लिखा हुआ है वहीं निक के एक शू पर MM और दूसरे पर DAD लिखा है। शेयर की गई तस्वीर में एक्ट्रेस की बेटी मालती रेड फ्लोरल ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं।

बता दें - लंबे वक्त से फैंस पीसी की बेटी की पहली झलक का इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन अभी भी एक्ट्रेस के चाहनेवालों की ख्वाहिश अधूरी है। क्योंकि इस पिक्चर में मालती का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। 

ये भी पढ़िए

नीतू कपूर ने अनिल कपूर के साथ किया 'एक मैं और एक तू' गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

क्या 'पुष्पा 2' में हो जाएगी 'श्रीवल्ली' की मौत? अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म की शूटिंग होने वाली है शुरू

Shabaash Mithu Trailer: तापसी पन्नू ने मिताली राज के रोल में किया हैरान, 'शाबाश मिट्ठू' का शानदार ट्रेलर रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन