1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतू कपूर ने अनिल कपूर के साथ किया 'एक मैं और एक तू' गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

नीतू कपूर ने अनिल कपूर के साथ किया 'एक मैं और एक तू' गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jun 20, 2022 11:27 am IST,  Updated : Jun 20, 2022 05:02 pm IST

'जुग जुग जीयो' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में नीतू कपूर और अनिल कपूर के साथ वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं।

नीतू कपूर, अनिल कपूर- India TV Hindi
नीतू कपूर, अनिल कपूर Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • 'जुग जुग जियो' 24 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
  • वरुण धवन और कियारा आडवाणी फिल्म में लीड रोल में हैं।
  • नीतू कपूर लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं।

नीतू कपूर और अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'जुग-जुग जियो' में साथ नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में नीतू और अनिल पति-पत्नी के रोल में हैं। फिलहाल इस फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में जुटी हुई है। इसी कड़ी में बॉलीवुड स्टार नीतू कपूर और अनिल कपूर ने एक फैन इवेंट के दौरान 'एक मैं और एक तू' गाने पर डांस किया। दिल्ली में आयोजित एक फैन इवेंट में नीतू, अनिल, वरुण धवन, मनीष पॉल और कियारा आडवाणी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे।

इवेंट में 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'खेल खेल में' का गाना बजने लगा। गाने को सुन नीतू और अनिल एक साथ डांस करने लगे। वहीं वरुण, कियारा और मनीष ने फैन्स के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। नीतू कपूर ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

'जुग जुग जीयो' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं। वहीं मनीष पॉल और प्राजक्ता कोहली भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

ये भी पढ़िए

Malaika Arora In Bikini : मलाइका अरोड़ा के बिकिनी अवतार ने ढाया कहर, लेटेस्ट पिक हुई वायरल

Father's Day 2022: युवराज सिंह-हेजल कीच ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, नाम का भी किया खुलासा

Raksha Bandhan : Akshay Kumar ने शेयर किया 'रक्षा बंधन' का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Yoga Day 2022 : सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी और कंगना रनौत ने बड़ी बीमारियों को योग से किया ठीक

International Yoga Day 2022: योग ने दी नई जिंदगी, मौत को छूकर वापस आए ये लोग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन