1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुराने किस्से: कपूर खानदान की ये बहू बेच रहीं आचार, जानें अब कहां हैं राजीव कपूर की एक्स वाइफ

पुराने किस्से: कपूर खानदान की ये बहू बेच रहीं आचार, जानें अब कहां हैं राजीव कपूर की एक्स वाइफ

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 28, 2023 04:48 pm IST,  Updated : Aug 28, 2023 04:48 pm IST

पुराने किस्से: कपूर खानदान की बहू रह चुकीं आरती सभरवाल कौन हैं, ये हर कोई जानना चाहता है। आरती राजीव कपूर की एक्स वाइफ थीं, जिनकी चर्चा खूब हो रही हैं।

Purane kisse, daughter-in-law of Kapoor family- India TV Hindi
राजीव कपूर और आरती सभरवाल। Image Source : FACEBOOK

कपूर खानदान बहू-बेटियां लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इनके बारे में लोग जानना चाहते हैं। खूबसूरती और स्टाइल के मामले में कपूर खानदान की महिलाएं काफी आगे रहती हैं। वैसे फिल्मी कपूर परिवार की कई बहुएं, सुर्खियों से दूर भी रहती हैं, जिनके बारे में फैंस को शायद ही पता हो। ऐसी ही एक बहू हैं आरती साभरवाल। आरती के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आरती राजीव कपूर की एक्स वाइफ हैं। 

राजीव ने बनाई अलग पहचान

राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर को फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए जाना जाता है। एक्टर की साल 2021 में कार्डिक अरेस्ट से मौत हो गई थी। छोटे फिल्मी करियर में भी राजीव कपूर ने अलग पहचान बनाई। फैंस उन्हें काफी पसंद करते थे, लेकिन एक्टर की पर्सनल लाइफ काफी ज्यादा डिस्टर्ब रही। राजीव ने साल 2001 में आरती सभरवाल से शादी की। उनकी शादी एक लव मौरिज थी। दोनों की शादी ज्यादा नहीं चली और दो साल साथ रहने के बाद ही दोनों का तलाक हो गया। 

लाइमलाइट से दूर रहती हैं आरती
एक्टर राजीव कपूर के निधन के बाद भी आरती की ओर से कभी कोई प्रतिर्किया नहीं आई, लेकिन लोग जानना चाहते हैं कि आरती कहां हैं। आरती सभरवाल दिल्ली में हैं और वो लाइमलाइट से कोसों दूर हैं। खबरों की मानें तो कहा जाता है कि राजीव से तलाक के बाद आरती कनाडा शिफ्ट हो गई थीं, जहां एक लॉ फर्म में वो काम कर रही थीं। इसके कुछ वक्त बाद वो भारत लौट आई और दिल्ली में उन्होंने एक फैशन लेबल शुरू किया। इसके सफल न होने पर एक्ट्रेस ने एक आचार की कंपनी शुरू की। अब एक्ट्रेस इसी बिजनेस को चला रही हैं। 

राजीव से अलग होने के बाद नहीं की दूसरी शादी
आरती साभरवाल ने राजीव से अलग होने के बाद दूसरी शादी नहीं की। वो दिल्ली में अकेले ही रहती हैं। आरती किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती। वो काफी ग्लैमस और स्टाइलिश हैं। उनकी कुछ तस्वीरें हाल के दिनों में तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों के वायरल होने के बाद से ही लोग उनके बारे में विस्तार से जानना चाहते थे। 

ये भी पढ़ें: पूरी तरह बदल गईं राखी सावंत, मदीना में फैंस से कह रहीं- मुझे फातिमा कहो

विजय देवरकोंडा ने आधी रात सामंथा को किया वीडियो कॉल, झट से वायरल हो गई क्लिप!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन