1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पुष्पा 2: द रूल' की बदली गई रिलीज डेट, अब एक दिन पहले ही पुष्पाराज लगाएगा फायर

'पुष्पा 2: द रूल' की बदली गई रिलीज डेट, अब एक दिन पहले ही पुष्पाराज लगाएगा फायर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 24, 2024 05:43 pm IST,  Updated : Oct 24, 2024 05:43 pm IST

'पुष्पा 2: द रूल' रिलीज के लिए तैयार है। पहले ही इसकी रिलीज डेट जारी की गई थी, लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। नई रिलीज डेट भी मेकर्स ने घोषित कर दी है। अब अल्लू अर्जुन का स्वैग एक दिन पहले ही देखने को मिलेगा।

Allu arjun- India TV Hindi
अल्लू अर्जुन। Image Source : INSTAGRAM

फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल' दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। कई बदलावों के बाद मेकर्स ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म का पहला पार्ट लोगों को काफी पसंद आया था। अब इसके दूसरे पार्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। अपकमिंग फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद से ही फैंस और एक्साइटेड हो गए हैं, क्योंकि उनके चहते एक्टर अल्लू अर्जुन एक दिन पहले ही पर्दे पर धमाका करेंगे।  अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपने शानदार अवतार में नजर आएंगे। पुष्पराज के रूप में उन्हें आप अब 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में देख पाएंगे।

अब इस दिन होगी रिलीज

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रोड्यूसर ने हैदराबाद में डिस्ट्रीब्यूटर के साथ एक बड़े इवेंट के दौरन फिल्म की नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की है। इस तरह से देश का पसंदीदा किरदार पुष्पराज 5 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रूल करने और दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। बता दें, फिल्म पहले 6 दिसंबर को रिलीज हो रही थी, लेकिन अब मेकर्स ने बदलाव किया है और अब फिल्म एक दिन पहले ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रही है। 

यहां देखें पोस्ट

अभी से ही फिल्म कर रही बंपर कमाई

फिल्म की तेजी से शूटिंग की जा रही है, और डायरेक्टर सुकुमार पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने में कोई कमी न रह जाए। फिल्म का म्यूजिक पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है जो हर जगह दर्शकों का दिल जीत रहा है।  रिलीज से पहले बिजनेस के आंकड़े भी ये दिखा रहे हैं कि फिल्म रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल कर सकती है। फिल्म की रिलीज को लेकर इंडिया और इंटरनेशनल लेवल पर उत्साह चरम पर है। फिल्म ने 1085 करोड़ रुपये का टोटल प्री-रिलीज कलेक्शन भी कर लिया है। बता दें, इस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है और इसे मैत्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल लीड एक्टर्स हैं। फिल्म का म्यूजिक टी-सीरीज ने दिया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन