Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत की 170वीं फिल्म में दिखेगा अमिताभ बच्चन का टशन, 32 साल बाद हो रहा रीयूनियन

रजनीकांत की 170वीं फिल्म में दिखेगा अमिताभ बच्चन का टशन, 32 साल बाद हो रहा रीयूनियन

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Oct 06, 2023 09:27 am IST, Updated : Oct 06, 2023 09:27 am IST

अमिताभ बच्चन और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत 32 साल बाद एक साथ धमाका करते नजर आएंगे। दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस भी बेकरार हैं। वैसे जिस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एंट्री मारी है, वो रजनीकांत की 170वीं फिल्म होने वाली है।

Amitabh bachchan, rajinikanth, thalaiver- India TV Hindi
Image Source : X अमिताभ बच्चन और रजनीकांत

बॉलीवुड के शहंशाह के लिए लोगों की दीवानगी अलग स्तर पर है और ठीक इसी तरह लोग साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के लिए दीवाने हैं। उनकी पूजा भी करते हैं। सोचिए, अगर दोनों एक साथ एक ही फिल्म में नजर आएं तो? जी हां, एक बार फिर दोनों 32 साल बाद एक साथ काम करने के लिए तैयार हैं। रजनीकांत की 170वीं फिल्म में अमिताभ बच्चन की दमदार एंट्री हो गई है। फिल्म से दोनों का पहला लुक भी सामने आ गया है। लाइका प्रोडक्शन्स ने इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। वैसे दोनों एक साथ किस फिल्म में नजर आने वाली हैं, इसकी पूरी डिटेल्स आपको यहीं पढ़ने को मिलने वाली हैं। 

सामने आया दोनों का लुक

हाल में ही लाइका प्रोडक्शन्स ने ट्विटर जिसे अब एक्स कहते हैं पर लिखा, ‘भारतीय सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन का Thaivar17  में साथ जुड़ने पर स्वागत है। 'थलाइवर170' टीम को अमिताभ बच्चन की विशाल छवि से एक नई बुलंदी पर पहुंचने में मदद मिलेगी।' बता दें, इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत ने  खुद ऐलान किया वह जल्द ही  अपनी 170वीं फिल्म की शूटिंग करने के लिए तैयार हैं। ये फिल्म एक सोशल मैसेज देने के साथ ही लोगों का खूब मनोरंजन भी करेगी। वैसे इस रीयूनियन का फैंस को सालों से इंतजार था, जो अब 32 साल बाद खत्म हो रहा है। 

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने पहले इस फिल्म में साथ किया था काम
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने आज से 32 साल पहले 1991 में आई फिल्म 'हम' में एक साथ काम किया था। फिल्म में दोनों भाई बने थे। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म का निर्देश मुकुल आनंद ने किया था। फिल्म और जोड़ी दोनों लोगों को पसंद आने के बाद भी 32 साल तक दोनों ने किसी फिल्म में काम नहीं किया। अब सालों बाद दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक होने वाली है। रजनीकांत की फिल्म 'थलाइवर 170'  में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा 'पुष्पा' फेम फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। रितिका सिंह, मंजू वारियर और दुशारा विजयन जैसे एक्टर्स भी फिल्म का हिस्सा हैं। 

ये भी पढ़ें: KBC 15 में अमिताभ बच्चन ने एक हफ्ते के लिए अपने नाम में किया बदलाव, जानें इसके पीछे की वजह

 KBC 15 में पूछा गया पोलियो से जुड़ा सवाल, हक्का-बक्का होकर कंटेस्टेंट ने शो से किया क्विट

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement