1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Raju Srivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव की हालत में बड़ा सुधार, शेखर सुमन ने बताया - उंगलियों में दिखी हरकत

Raju Srivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव की हालत में बड़ा सुधार, शेखर सुमन ने बताया - उंगलियों में दिखी हरकत

 Written By: Sweety Gaur
 Published : Aug 13, 2022 11:16 am IST,  Updated : Aug 13, 2022 12:24 pm IST

Raju Srivastav Health Update: शेखर सुमन ने अपने ट्वीटर पर कॉमेडियन की हेल्थ अपडेट ट्वीट की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि - अच्छी खबर है...।

Raju Srivastav Health Update- India TV Hindi
Raju Srivastav Health Update Image Source : INSTAGRAM- RAJU SRIVASTAV

Highlights

  • राजू श्रीवास्तव की हालत में आया बड़ा सुधार
  • शेखर सुमन ने दी कॉमेडियन की हेल्थ अपडेट

Raju Srivastav Health Update: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) पिछले कई दिनों से अपनी गंभीर हालत को लेकर एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया और वो बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां जाकर पता चला कि राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डैमेज हो गया है। जिसके बाद सभी काफी घबरा गए थे। खासतौर पर कॉमेडियन के परिवार वाले। ऐसे में सभी के लिए थोड़ी राहत की खबर सामने आई है। परिवार के बाद शेखर सुमन ने राजू की हेल्थ अपडेट शेयर की है। 

दरअसल शेखर सुमन ने अपने ट्वीटर पर कॉमेडियन की हेल्थ अपडेट ट्वीट की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि - अच्छी खबर , राजू ने अपनी उंगलियां और कंधे मूव किए हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक ये एक अच्छा संकेत है। आपकी दुआ काम कर रही है...दुआ करते रहिए।

'Laal Singh Chaddha' Day 2 Collection: Aamir Khan की फिल्म में आई 35 प्रतिशत की गिरावट, कैंसिल करने पड़े शो

शेखर के इस ट्वीट के बाद कॉमेडियन के फैंस को भी काफी खुशी मिली है। यूजर्स कमेंट के जरिए राजू श्रीवास्तव के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। शेखर से पहले राजू श्रीवास्तव के परिवार ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, "प्रिय सभी, राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। कृपया किसी भी अफवाह/फर्जी खबर को प्रसारित करने पर ध्यान न दें। कृपया उसके लिए प्रार्थना करें।"

'Raksha Bhandhan' Day 2 Collection: Akshay Kumar को लगा ज़ोर का झटका, दूसरे दिन भी फिल्म ने किया निराश

कॉमेडियन की मेडिकल हिस्ट्री के मुताबिक पिछले दस सालों में राजू श्रीवास्तव की तीन बार एंजियोप्लास्टी हो चुके है। पहली बार 10 साल पहले मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एंजियोप्लास्टी करवाई थी। इसके बाद 7 साल पहले मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। वहीं बुधवार को तीसरी बार डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी की है। ऐसे में उनके लिए खतरा और भी बढ़ जाता है। लेकिन सभी की दुआएं असर कर रही हैं। कॉमेडियन की हालात धीरे-धीरे ठीक हो रही है। 

Allu Arjun ने मारी शराब कंपनी के ऐड को ठोकर, एक्टर को मिला था करोड़ों का ऑफर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन