1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'Raksha Bhandhan' Day 2 Collection: Akshay Kumar को लगा ज़ोर का झटका, दूसरे दिन भी फिल्म ने किया निराश

'Raksha Bhandhan' Day 2 Collection: Akshay Kumar को लगा ज़ोर का झटका, दूसरे दिन भी फिल्म ने किया निराश

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 13, 2022 08:25 am IST,  Updated : Aug 13, 2022 08:25 am IST

'Raksha Bhandhan' Day 2 Collection: भाई-बहन के प्यार पर बनाई गई फिल्म 'रक्षा बंधन' से मेकर्स और सितारों को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन फिल्म ने दूसरे दिन भी मेकर्स को निराश कर दिया है।

Raksha Bandhan- India TV Hindi
Raksha Bandhan Image Source : INSTAGRAM - AKSHAY KUMAR

Highlights

  • फिल्म ‘रक्षा बंधन’ ने दूसरे दिन भी किया मेकर्स को निराश
  • पहले दिन की तुलना में फिल्म ने 25 फीसदी कम कमाई की है।

'Raksha Bhandhan' Day 2 Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘रक्षा बंधन’ को लेकर बज़ तो पूरा बना हुआ है। लेकिन फिल्म की कमाई में दिन पर दिन गिरावट देखने को मिल रही है। अक्षय कुमार के लिए फिल्म की रिलीजड के दूसरे दिन भी कोई खास अच्छी खबर सामने नहीं आई है। ‘रक्षा बंधन’ की कमाई में भारी गिरावट आई है। फिल्म  को ऑडियंस का मिला-जुला रिस्पोंस मिल रहा है। लेकिन मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म दूसरे दिन बाज़ार में रफ्तार पकड़ लेगी। लेकिन ऐसा होता हुआ नज़र नहीं आ रहा है। 

भाई-बहन के प्यार पर बनाई गई फिल्म रक्षा बंधन से मेकर्स और सितारों को काफी उम्मीदें थीं। इसलिए काफी सोच-विचार के बाद फिल्म को रक्षाबंधन के दिन ही रिलीज़ किया गया था। ताकि त्योहार का फायदा फिल्म को पहुंच सके। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के दूसरे दिन फिल्म ने पहले दिन से भी कम कमाई की है। मिली जानकारी के अनुसार 'रक्षा बंधन' ने पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन 25 फीसदी कम कमाई की है।

Allu Arjun ने मारी शराब कंपनी के ऐड में ठोकर, एक्टर को मिला था करोड़ों का ऑफर

सामने आई बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन की बात करें तो रक्षा बंधन ने शुक्रवार को 6 से 6.40 करोड़ रुपये तक की कमाई की है। इस कमाई को भारी नुकसान के तौर पर भी देखा जा सकता है। 

खबरों की मानें तो - अक्षय कुमार की इस फिल्म को बड़े स्केल पर सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। लेकिन लोग फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स तक पहुंच ही नहीं रहे हैं। फिल्म एंडवास बुकिंग के दौरान भी आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से पीछे थी। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी आमिर की फिल्म अक्षय से थोड़ी बेहतर कमाई कर रही है। 

Ranveer Singh Nude Photoshoot: एक्टर के घर पहुंची मुंबई पुलिस, इस दिन रणवीर होंगे पेश

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन