1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: जब Ranbir Kapoor को पपराजी ने दी पापा बनने की बधाई, एक्टर ने कहा - 'तू चाचा बन गया...'

Video: जब Ranbir Kapoor को पपराजी ने दी पापा बनने की बधाई, एक्टर ने कहा - 'तू चाचा बन गया...'

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jul 07, 2022 08:54 pm IST,  Updated : Jul 07, 2022 08:54 pm IST

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का पैपराजी से बात करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पैपराजी ने रणबीर को पापा बनने की बधाई दी।

Ranbir Kapoor & Alia Bhatt- India TV Hindi
Ranbir Kapoor & Alia Bhatt Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) के प्रमोशन में काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं।  इस फिल्म में रणबीर के अलावा वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) लीड रोल में दिखेंगे।  ये फिल्म इसी महीने 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच प्रमोशन के दौरान पापाराजियों ने रणबीर को पापा बनने को लेकर बधाइयां दीं जिसपर एक्टर ने मजेदार जवाब दिया है।

दरअसल, आलिया भट्ट ने 27 जून को सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। आलिया के इस पोस्ट पर सेलेब्स लेकर फैंस तक ने कमेंट करके कपल को ढेर सारी बधाई दी थी। अब इंटरनेट पर रणबीर का पैपराजी से बात करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में पैपराजी ने रणबीर को पापा बनने की बधाई दी। इस पर एक्टर  ने उनकी ओर इशारा करते हुए फौरन रिप्लाई किया, 'तू चाचा बन गया, तू मामा बन गया।'  रणबीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। 

रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

इस वीडियो में रणबीर कपूर, रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा -  'हैप्पी बर्थडे सुपर गाय, लव यू।' बता दें कि रणवीर ने बुधवार को अपना 37वां जन्मदिन मनाया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं।  दोनों पहली बार साथ में किसी फिल्म में  साथ नजर आएंगे जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार भी कर रहे है। 

ये भी पढ़ें - 

Kaali Controversy Row: 'शिव पार्वती' वाले नए ट्वीट को लेकर भड़के लोग, Leena Manimekalai के खिलाफ एक और FIR दर्ज

एक बार फिर हो रही है पर्दे पर 'शक्तिमान' की वापसी, ये सुपरस्टार निभाएगा किरदार

अजय की बेटी न्यासा स्पेन में दोस्त के साथ कोजी होती हुई आईं नज़र, जानिए कौन है ये शख्स?

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन