1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तीसरे दिन भी 'एनिमल' ने की बंपर कमाई, 200 करोड़ के पार हुई रणबीर कपूर की फिल्म ने 'पठान'-'टाइगर 3' को छोड़ा पीछे

तीसरे दिन भी 'एनिमल' ने की बंपर कमाई, 200 करोड़ के पार हुई रणबीर कपूर की फिल्म ने 'पठान'-'टाइगर 3' को छोड़ा पीछे

 Published : Dec 04, 2023 09:10 am IST,  Updated : Dec 04, 2023 09:10 am IST

रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' दमदार तरीके से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। एक के बाद एक फिल्म नया रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने तीसरे दिन यानि कि वीकेंड पर भी दमदार कलेक्शन किया है।

Ranbir Kapoor, Animal- India TV Hindi
एनिमल ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा Image Source : DESIGN

रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल'  रिलीज के बाद से सिनेमाघरों में गरज रही है। फिल्म की धूम मची है। लोगों के बीच फिल्म का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है और इसी के चलते सिनेमाघरों में भीड़ लगी हुई है। लगातार फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं। इसी का फायदा फिल्म को कमाई में खूब मिल रहा है। ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भी एक के बाद एक नया रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की कमाई में इजाफा हो रहा है। पहले दिन और दूसरे दिन के बाद फिल्म ने तीसरे दिन भी बंपर कमाई की है।  

तीसरे दिन की कमाई

फिल्म की कमाई में एडवांस बुकिंग ने खास रोल प्ले किया है। एडवांस बुकिंग के चलते फिल्म ने एक तगड़ा बज क्रिएट किया। बात करें तीसरे दिन की कमाई की तो फिल्म 'एनिमल' ने तीसरे दिन सभी भाषाओं में शुरुआती अनुमान के अनुसार लगभग 72.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं ‘एनिमल’ ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 63.8 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया था और दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने  66.27 करोड़ की शानदार कमाई की। इसी के साथ ‘एनिमल’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 202.57 करोड़ रुपये हो गई है।

'एनिमल' ने तोड़ ‘पठान’ और 'टाइगर 3' का रिकॉर्ड

'एनिमल' की तुलना और फिल्मों के कलेक्शन से की जाए तो फिल्म ने कई और फिल्मों का रकॉर्ड तोड़ा है। इनमें शहारुख खान की ‘पठान’ और सलमान खान की 'टाइगर 3' का नाम भी शामिल है। शाहरुख खान की ‘पठान’ को 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने में लगे 4 दिन लगे थे। जबकि सलमान खान की ‘टाइगर 3’ को 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने में लगे 6 दिन का वक्त लगा था। ऐसे में 'एनिमल' ने तीन दिन में ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होकर इन फिल्मों से बाजी मार ली है। 'एनिमल' की ये बंपर कमाई देखकर साबित हो रहा है कि रणबीर कपूर की ये फिल्म उनके करियर की यादगार बनेगी।  

फिल्म की स्टार कास्ट

बता दें, 'एनिमल' फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय, प्रेम चोपड़ा और तृप्ति डिमरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से ही धूम मचा रही है।

इन्हें भी पढ़ेंः

'एनिमल' का डिलीटेड सीन हो गया वायरल, घायल रणबीर कपूर उड़ाते दिखे प्राइवेट जेट

टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक, अपने कॉमेडी से जावेद जाफरी ने लोगों को खूब हंसाया, राजनीति में भी आजमा चुके हैं हाथ

अपनी शादी में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं थीं हंसिका मोटवानी, देखिए एक्ट्रेस का वेडिंग एल्बम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन